बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बनाई आगामी चुनावों के लिए नई टीम, भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

By आदित्य द्विवेदी | Published: August 9, 2019 12:30 PM2019-08-09T12:30:56+5:302019-08-09T12:30:56+5:30

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रकाश जावड़ेकर, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ओ़ पी. माथुर और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव को प्रभारी नियुक्त किया।

BJP president Amit Shah created new team for upcoming elections, Maharashtra's responsibility to Bhupendra Yadav | बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बनाई आगामी चुनावों के लिए नई टीम, भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी चुनावों के लिए नई टीम का ऐलान किया है।उन्होंने बीजेपी के महासचिव भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा ओम प्रकाश माथुर को झारखंड, प्रकाश जावडेकर को दिल्ली और नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की टीम

चुनाव प्रभारी- प्रकाश जावेडकर
सह चुनाव प्रभारी- हरदीप सिंह पुरी और नित्यानंद राय 
प्रदेश संगठन प्रभारी- श्याम जाजू
राष्ट्रीय सचिव- तरुण चुघ

हरियाणा विधानसभा चुनाव की टीम

चुनाव प्रभारी- नरेंद्र सिंह तोमर
सह चुनाव प्रभारी- भूपेंद्र सिंह

झारखंड विधानसभा चुनाव की टीम

चुनाव प्रभारी- ओम प्रकाश माथुर
सह चुनाव प्रभारी- नंद किशोर यादव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की टीम

चुनाव प्रभारी- भूपेंद्र यादव
सह चुनाव प्रभारी - केशव प्रसाद मौर्य और लक्ष्मण सावदी

Web Title: BJP president Amit Shah created new team for upcoming elections, Maharashtra's responsibility to Bhupendra Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे