लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को जुलाई में मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए ‘राज्य चुनाव अधिकारी’ किए नियुक्त, इन नेताओं को दी जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2025 21:24 IST

BJP organization elections 2025:नियुक्ति से संगठन के चुनावों के लिए पहले से जारी कवायद को पूरा करने के वास्ते एक नयी गति मिलने की संभावना है, जो मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों सांसद इन राज्यों के अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनावों के लिए केंद्रीय प्रभारी होंगे।सूत्र ने कहा कि संभावना है कि अगले महीने पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।कम से कम 19 में संगठन की चुनावी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।

नई दिल्लीः  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में अपने संगठनात्मक चुनावों की देखरेख के लिए ‘राज्य चुनाव अधिकारियों’ की नियुक्ति की। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और हर्ष मल्होत्रा ​​तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को क्रमश: महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन चुनावों के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने एक बयान में कहा कि तीनों सांसद इन राज्यों के अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनावों के लिए केंद्रीय प्रभारी होंगे।

 

इस नियुक्ति से पार्टी में संगठन के चुनावों के लिए पहले से जारी कवायद को पूरा करने के वास्ते एक नयी गति मिलने की संभावना है, जो मौजूदा अध्यक्ष जे पी नड्डा की जगह एक नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी। नड्डा केंद्रीय मंत्री भी हैं। एक सूत्र ने कहा कि संभावना है कि अगले महीने पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।

सूत्र ने बताया कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कुछ राज्य इकाइयों के अध्यक्षों का चुनाव अगले सप्ताह होने की संभावना है और कुछ अन्य राज्य इकाइयां भी इसके तुरंत बाद ऐसा कर सकती हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के पास कुल 37 संगठनात्मक राज्य हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होने से पहले कम से कम 19 में संगठन की चुनावी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।

अब तक, उनमें से 14 में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि, भाजपा को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात सहित कई प्रमुख राज्यों में अपने अध्यक्षों का चुनाव करना बाकी है। इसने जनवरी में इन राज्यों के लिए ‘राज्य चुनाव अधिकारी’ नियुक्त किए थे।

टॅग्स :BJPनरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंहमहाराष्ट्रपश्चिम बंगालउत्तराखण्डUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस