लाइव न्यूज़ :

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा को जान से मारने की मिली धमकी, दिल्ली पुलिस जाँच में जुटी

By रुस्तम राणा | Updated: September 21, 2023 14:53 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा को ओडिशा के कैबिनेट मंत्री नबा दास जैसा हश्र करने की धमकी दी गई है। दास की इस साल जनवरी में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा के एक सहायक को एक धमकी भरा कॉल आयाफोन करने वाले ने धमकी दी कि "जय पांडा के साथ वही किया जाएगा जो नबा दास के साथ किया गया थानबा दास ओडिशा के कैबिनेट मंत्री थे, जिनकी इस साल जनवरी में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा के एक सहायक को एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने धमकी दी कि "जय पांडा के साथ वही किया जाएगा जो नबा दास के साथ किया गया था। भाजपा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी है।

जारी कीई प्रेस रिलीज में बताया गया है कि बीते बुधवार को सभी विवरणों के साथ एक शिकायत धमकी भरे कॉल को लेकर दिल्ली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जो मामले की जांच कर रही है। बता दें कि नबा दास ओडिशा के कैबिनेट मंत्री थे, जिनकी इस साल जनवरी में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक आधिकारिक बयान में लिखा, ''बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जय पांडा के एक सहायक को एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने धमकी दी कि ''जय पांडा के साथ भी वही किया जाएगा जो'' नाबा दास" (ओडिशा के कैबिनेट मंत्री जिनकी इस साल की शुरुआत में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी) के साथ किया गया।

इसमें कहा गया है, “क्या यह वास्तविक खतरा है या एक किशोर शरारत थी, यह निर्धारित करना हमारे लिए संभव नहीं है। चूंकि इस तरह के संदेश को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए, इसलिए धमकी भरे कॉल के सभी विवरणों के साथ कल दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जो मामले की जांच कर रही है।'' 

बुधवार को, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के अपनी धरती पर एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और कहा था कि हालांकि कनाडा उदार मूल्यों का दावा कर रहा है, लेकिन वे अपने यहां आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं। 

कनाडा सरकार पर निशाना साधते हुए पांडा ने कहा कि कनाडा सरकार क्यूबेक अलगाववादियों के लिए जनमत संग्रह की अनुमति नहीं देती है, लेकिन उन्हें खालिस्तानी अलगाववादियों से कोई समस्या नहीं है, जो न केवल जनमत संग्रह कराते हैं बल्कि हिंसा के कृत्यों का जश्न भी मनाते हैं।

इससे पहले दिन में, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कनाडाई सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि भारत सरकार को क्यूबेक स्वतंत्रता मुद्दे पर एक ऑनलाइन जनमत संग्रह की सुविधा पर विचार करना चाहिए, जैसे वे खालिस्तानी अलगाववादियों को कनाडा की धरती पर ऐसा करने की अनुमति देते हैं।

टॅग्स :BJPdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप