लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने जावेद अख्तर को जवाब देते हुए कहा, 'मुगल राज आता है तो लिबरल्स को सबसे पहले फांसी दी जाएगी'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 7, 2020 08:50 IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या बुधवार (5 फरवरी) को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के दौरान बोलते हुए कहा, "अगर बहुसंख्यक समुदाय सतर्क नहीं रहा तो, मुगल राज वापस आने से दूर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी सूर्या ने मुगल राज वाला बयान शाहीन बाग में चल रहे वरोध प्रदर्शन को लेकर दिया था।तेजस्वी सूर्या के मुगल राज वाले बयान पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ था।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या के 'मुगल राज' वाले बयान पर विवाद जारी है। अपने इस बयान को लेकर तेजस्वी सूर्या ने जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर को ट्वीट करके जवाब दिया है। तेजस्वी सूर्या ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ''जावेद जी, भगवान ना करे, लेकिर अगर मुगल राज वापस आता है तो लिबरल्स को सबसे पहले फांसी दिया जाएगा। हालांकि आप बच जाएंगे क्योंकि आप उनके धर्म के ही हैं।'' तेजस्वी सूर्या ने जावेद अख्तर के एक ट्वीट के जवाब में यह बात लिखी है। 

जावेद अख्तर ने तेजस्वी सूर्या के मुगल राज बयान पर क्या लिखा था? 

तेजस्वी सूर्या के बयान वाले खबर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए जावेद अख्तर ने लिखा, ''अगर आप मुगल राज को लेकर इतना ही भयभीत हैं तो मैं अंदाजा भी नहीं लगा सकता हूं कि आप एटीला द हन और इन्वेजन ऑफ वाइकिंग्स को लेकर कितना ज्यादा डरे हुए होंगे। फ्रिक मत करिए, हम लिबरल्स तुम्हें बचा लेंगे।'' 

लोकसभा में तेजस्वी सूर्या ने क्या दिया था भाषण? 

तेजस्वी सूर्या ने बुधवार (5 फरवरी) को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के दौरान बोलते हुए कहा, "अगर बहुसंख्यक समुदाय सतर्क नहीं रहा तो, मुगल राज वापस आने से दूर नहीं है।" सदन में जब तेजस्वी सूर्या यह बात बोली सदन में जोरदार हंगामा हुआ है। शाहीन बाग में तकरीबन 55 दिनों से सीएए का विरोध प्रदर्शन जारी है। वहां की स्थानीय महिलाएं इस विरोध प्रदर्शम का मोर्चा संभाले हुए हैं।

टॅग्स :तेजस्वी सूर्याजावेद अख्तरलोकसभा संसद बिलशाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष