लाइव न्यूज़ :

'राहुल गांधी चाहते हैं सेना भारतीयों को गोली मारे', बीजेपी का मणिपुर मामले को लेकर पलटवार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 12, 2023 16:21 IST

राहुल गांधी ने मणिपुर में हो रही जातीय हिंसा के लिए भाजपा की विचारधारा को जिम्मेदार बताते हुए बुधवार को कहा था कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहें तो देश की सेना इस आग को दो-तीन दिन में बुझा सकती है। राहुल गांधी के इसी बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेस कीराहुल गांधी के बयान को बताया तानाशाही सोचराहुल ने मणिपुर में सेना के इस्तोमाल की बात कही थी

नई दिल्ली: लोकसभा के मानसून सत्र में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस ने मणिपुर मामले पर केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खूब घेरा था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा सदन में कहा था कि मणिपुर के हालात खराब हैं और भारतीय सेना इसे दो दिन में नियंत्रित कर सकती है। राहुल ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार सेना का सही इस्तोमाल नहीं कर रही है। राहुल ने इन आरोपों को राजस्थान की एक सभा में भी दोहराया था।

अब राहुल गांधी के इसी बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया किया है। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेस की। उन्होंने कहा कि राहुल की सोच तानाशाहों वाली है।

रविशंकर प्रसद ने कहा, "राहुल गांधी ने कहा था कि 'भारत माता' की हत्या हो रही है, मणिपुर में दो समुदायों के बीच तनाव है, उनका भाषण भड़काऊ था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना 2 दिन में इसे नियंत्रित कर सकती है, वह चाहते हैं भारतीय सेना भारतीयों को गोली मारे। राहुल गांधी की सोच लोकतांत्रिक नहीं है।"

राहुल ने क्या कहा था

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में हो रही जातीय हिंसा के लिए भाजपा की विचारधारा को जिम्मेदार बताते हुए बुधवार को कहा था कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहें तो देश की सेना इस आग को दो-तीन दिन में बुझा सकती है। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के ऐतिहासिक मानगढ़ धाम में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर को बांट दिया है और पिछले दो-तीन महीनों से ऐसा लग रहा है कि पूर्वोत्तर का यह राज्य भारत का हिस्सा ही नहीं है।

संसद में अपने संबोधन का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा था, "अपने भाषण में मैंने कहा कि हिंदुस्तान एक आवाज है। हर नागरिक की आवाज है। आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और बाकी सबकी आवाज है..और जहां भी भाजपा के लोग जाते हैं हिंदुस्तान की आवाज को चुप कराने, दबाने की कोशिश करते हैं। भाजपा की सोच ने मणिपुर में आग लगा दी है। तीन-चार महीने से मणिपुर में आग लगी है, लोग मारे जा रहे हैं, बच्चे मारे जा रहे हैं, महिलाओं से बलात्कार हो रहे हैं।"

राहुल के बयान पर सदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि लोकसभा में कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी के भाषण से ‘भारत माता’ शब्द नहीं बल्कि असंसदीय शब्दों को हटाया गया और उनके बयानों से ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने कहा कि यह अच्छा संकेत है कि विपक्षी पार्टी ‘‘भारत माता’’ के बारे में बात करने लगी है और ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगा रही है और ऐसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत भाजपा सरकार के कारण हो रहा है। 

टॅग्स :राहुल गांधीBJPभारतीय सेनामणिपुरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस