लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा, "बिहार में कोई शराबबंदी नहीं है, यह केवल नीतीश कुमार का अहम है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 15, 2022 17:48 IST

झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुधवार को विधानसभा में भाजपा सदस्यों को छपरा शराबकांड पर आक्रामक तरीके से डांटने की निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में उनके दिन पूरे हो चुके हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद वो घर पर बैठ जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने छपरा शराब त्रासदी पर कहा कि बिहार में कोई शराबबंदी नहीं हैउन्होंने कहा कि बिहार में केवल नीतीश कुमार का अहम है, जिसे शराबबंदी के नाम से जाना जाता हैविधानसभा में भाजपा विधायकों के साथ किया गया नीतीश कुमार का दुर्व्यवहार अक्षम्य है, माफी मांगे

दिल्ली: बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड आने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने छपरा शराबकांड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि बिहार में कोई शराबबंदी नहीं है, यह केवल नीतीश कुमार का झूठा अहम है। इसके कारण न जाने कितने लोग मिलावटी शराब पी रहे हैं और अपनी जान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार की सीमा से साझा करने वाले झारखंड के जिलों में भी फेल शराबंबदी के कारण कई लोगों की आदतें खराब हो रही हैं और वो भी अवैध शराब तस्करी के काम में लगे हुए हैं। गोड्डा से लोकसभा के सांसद निशिकांत दुबे ने नीतीश कुमार द्वारा बुधवार को भाजपा सदस्यों के साथ किये गये आक्रामक व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में उनके दिन पूरे हो चुके हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद वो घर बैठ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि छपरा में 40 से अधिक लोगों की मौत शराब पीने से हुई है और नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार में शराब पूरी तरह से बंद है। इतनी बड़ी संख्या में हुई मौत के बाद उन्हें बताया चाहिए कि आखिर किस तरह की शराबबंदी है, जहां लोग शराब पी भी रहे हैं और उनके कारण जान भी जा रही है। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि शराबबंदी के बाद कई लोगों को अकूत फायदा हुआ है और शराब पीने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि बिहार में शराब का कारोबार अब संगठित गिरोह चला हैं, जिन्हें सत्ता और पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। इस कारण नीतीश कुमार की दिखावे वाली शराबबंदी फेल है लेकिन चूंकि उनका अहम इतना बड़ा हो गया है कि इतनी लोगों की लाश सामने पड़ी है और वो मानने को तैयार नहीं हैं कि शराबबंदी फेल हो चुकी है।

मालूम हो कि छपरा शराबकांड के कारण नीतीश कुमार चौतरफा फंसते जा रहे हैं। बुधवार को विधानसभा में हंगामें और भाजपा सदस्यों के प्रति अपनाए गये सख्त रूख पर उन्होंने गुरुवार को सफाई पेश करते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर केवल राजनीति करने का काम कर रहा है। सभी को समझना चाहिए कि शराब जानलेवा है और जो भी जानते हुए पी रहा है तो वह तो मरेगा ही।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBJPगोड्डाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष