लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में बाइक चलाने के दौरान सांसद हेलमेट पहनना भूले, कटवाना पड़ा 250 रुपए का चालान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2021 20:30 IST

कैबिनेट मंत्री मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया एक ही बाइक पर सवार होकर निकले लेकिन हेलमेट पहनना भूल गए।

Open in App
ठळक मुद्देबाइक पर निकले थे शिक्षामंत्री मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजियासांसद अनिल फिरोजिया के नाम 250 रुपए का चालान काटा गयासांसद बोले - हेलमेट नहीं पहनकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया

उज्जैन में अनलॉक को लेकर लोगों को जागरूक करने निकले प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर बैठे और चालान कटवाना पड़ा। 

दरअसल, आज सुबह 6 बजे कृषि मंडी से उज्जैन में अनलॉक प्रक्रिया को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया ने व्यापारियों को अनलॉक के दौरान भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के बारे में बताया। 

सांसद फिरोजिया और मंत्री यादव एक ही बाइक पर सवार होकर निकले लेकिन हेलमेट पहनना भूल गए। इसी दौरान पुलिस हेलमेट चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस ने दल ने जैसे ही सांसद, मंत्री को बिना हेलमेट आते देखा तो रोक लिया। इसके बाद सांसद और मंत्री खुद यातायात कार्यालय पहुंचे और बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने पर चालान कटवाया।

250 रुपए का लगा जुर्माना

डीएसपी ट्रैफिक सुरेंद्रपाल सिंह राठौर के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे टीम फ्रीगंज में बिना हेलमेट पहन कर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही कर रही थी, इसी बीच सांसद अनिल फिरोजिया बिना हेलमेट के वाहन चलाते आ रहे थे, उनके पीछे कैबिनेट मंत्री मोहन यादव सवार थे। सांसद अनिल फिरोजिया के नाम 250 रुपए का चालान काटा गया है।

सांसद ने स्वीकारी गलती

चालान भरने के बाद सांसद अनिल फिरोजिया ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि आगे से ध्यान रखूंगा की ऐसी गलती न हो। उन्होंने कहा, हमने महसूस किया कि ऐसा करते हुए हमने हेलमेट नहीं पहनकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया है, जिसके बाद हमने जुर्माना भरने का फैसला किया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह