लाइव न्यूज़ :

बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को कहा अलविदा, सांसद पद से भी देंगे इस्तीफा, लंबी फेसबुक पोस्ट में बताया कुछ नेताओं से थे मतभेद

By अभिषेक पारीक | Updated: July 31, 2021 18:14 IST

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कह दिया है। बाबुल सुप्रियो ने सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया है। साथ ही कहा कि वह राजनीति में समाज सेवा के लिए ही आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कह दिया है। उन्होंने राजनीति छोड़ने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया। इस दौरान बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वह राजनीति में समाज सेवा के लिए आए थे। 

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कह दिया है। बाबुल सुप्रियो ने सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया है। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि एक महीने के भीतर मैं सरकारी आवास छोड़ दूंगा और सांसद पद से भी त्यागपत्र दे दूंगा। साथ ही कहा कि वह राजनीति में समाज सेवा के लिए ही आए थे। लोगों की सेवा के लिए राजनीति में रहने की जरूरत नहीं है। 

बाबुल सुप्रियो पश्चिम बंगाल में भाजपा के बड़े नेता हैं। हालांकि कुछ दिनों से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि बाबुल सुप्रियो बड़ा फैसला ले सकते हैं। खासतौर पर भाजपा में उनकी घटती भूमिका को लेकर और उनकी चुप्पी से यह बात समझी जा रही थी। हालांकि उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही भाजपा का हिस्सा रहे हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसले को 'वो' समझ जाएंगे।

उन्होंने कहा है कि वह काफी समय से राजनीति छोड़ना चाहते थे, लेकिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की वजह से हर बार उन्होंने अपना यह फैसला वापस लिया। हालांकि अब कुछ नेताओं के साथ मतभेद और विवादों के कारण राजनीति छोड़ने का फैसला लिया। 

अपनी पोस्ट में उन्होंने पार्टी के साथ अपने मतभेदों को स्वीकार किया है और उसे लेकर भी पोस्ट में काफी लिखा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पार्टी के साथ मेरे कुछ मतभेद थे, चुनाव से पूर्व ही वो बातें सामने आ चुकी थीं। मैं हार के लिए जिम्मेदारी लेता हूं, लेकिन दूसरे नेता भी जिम्मेदार हैं। 

पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'अलविदा, मैं किसी राजनीतिक दल में नहीं जा रहा हूं। टीएमसी, कांग्रेस, सीपीआई (एम) में से किसी ने मुझे नहीं बुलाया है। समाज सेवा का कार्य करने के लिए मैं राजनीति में होने की आवश्यकता नहीं है।'

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार से पहले पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। बाबुल सुप्रियो ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा था, 'मुझे इस्तीफा देने को कहा गया और मैंने ऐसा किया।' उन्होंने फेसबुक पर लिखा था, 'मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में मुझे देश की सेवा करने का अवसर दिया ।'

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील