लाइव न्यूज़ :

Video: पीएम मोदी को शौकीन कहने पर भड़के बीजेपी विधायक, मायावती पर कही ये आपत्तिजनक बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 19, 2019 14:14 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अन्दाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा आमचुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वे अब इस चुनाव में वोट के लिये ही बड़े तामझाम व शान के साथ अपने आपको चोकीदार घोषित कर रहेे हैं।'

Open in App

उत्तर प्रदेश के विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शौकीन कहने पर भड़क गए। संवाददाता ने विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह को जब बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीएम मोदी के पहनावे पर कमेंट किया है तो वो भड़क गए और मायावती पर आपत्तिजनक बयान दिया। विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा, मायावती को कोई हक नहीं बनता कि वह पीएम मोदी पर किसी भी तरह की कोई भी निजी  टिप्पणी करे। 

विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा, ''वो क्या पीएम मोदी पर बोलेंगी जो खुद हर दिन फेशियल करवाती हैं। जो 60 साल की हैं और अपने बालों को रंगती हैं।''

पढ़े विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह का पूरा बयान

जब एएनआई के संवाददाता ने विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने पूछा कि मायावती ने कहा है कि पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता को चाय वाला कह कर बेवकूफ बनाया और अब चौकीदार कह कर बना रहे हैं? जबकि वो खुद बहुत शौकीन है? इसपर विधायक सुरेन्द्र नरायण सिंह ने कहा, ''देखिए मायावती जी तो क्या कहेंगी, वो खुद प्रतिदिन फेशियल कराती हैं, जो खुद फेशियल कराता है वो हमारे नेता को क्या कहेंगी कि वो शौकीन हैं। अरे भई कोई वस्त्र पहनता है तो वो शौकीन की बात तो नहीं है। शौकीनी की बात तो ये होती है कि बाल सफेद है और उसको रंगवाकर लोग रखते हैं, यही करके मायावती खुद को जवान दिखाती हैं। जो बाल पका हुआ है, 60 साल की उम्र हो गई लेकिन सब बाल काले हैं। इसको कहते हैं बनावटी शौक। मायावती बनावटी शौक वाली हैं, वो डेली फेशियल कराती हैं, वो बाल काला करवा ली हैं। हमारे मोदी जी का तो वस्त्र है और वस्त्र साफ पहनना शौक है तो और क्या शौक कहा जाएगा?''

देखिए मायावती ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा था?

मायावती ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, 'सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अन्दाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा आमचुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वे अब इस चुनाव में वोट के लिये ही बड़े तामझाम व शान के साथ अपने आपको चोकीदार घोषित कर रहेे हैं। देश वाकई बदल रहा है?'मायावती अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर आई हैं। जब से उन्होंने ट्विटर पर अपना प्रोफाइल बनाया है वो काफी एक्टिव भी रहती हैं। 

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं