लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायक ने नसीरुद्दीन शाह के भारतीय होने पर उठाए सवाल, कहा- पाकिस्तान में जाकर लें शरण

By भाषा | Updated: December 25, 2018 19:14 IST

नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, ''हमने बुलंदशहर हिंसा में देखा कि आज देश में एक गाय की मौत की अहमियत पुलिस ऑफिसर की जान से ज्यादा होती है।''

Open in App

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के भारतीय होने पर सवाल खड़ा करते हुए आज कहा कि शाह को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

अपने बयानों के कारण अकसर विवादों के घेरे में रहने वाले सिंह ने कहा, 'शाह पाकिस्तान चले जाएं। उनके एयर टिकट व वीजा का प्रबंध मैं करूंगा ।' उन्होंने हिंदुओ का आह्वान किया कि वे विकास एवं बिजली की बजाय सम्मानजनक जीवन के लिये मोदी व योगी का समर्थन करें।

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सिंह ने फिल्म अभिनेता शाह के हाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शाह बनावटी बात बोल रहे हैं। उनकी मानसिकता भारतीय नहीं है।

उन्होंने कहा कि शाह को कश्मीरी पंडितों का दर्द समझ नहीं आया। पाक सीमा पर सैनिकों के मारे जाते समय उनका दर्द अभिनेता को समझ नहीं आता ।

हनुमान जी की जाति को लेकर छिड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हनुमान जी को मुस्लिम से लेकर दलित व अन्य सभी वर्ग के लोग स्वीकार कर रहे हैं 

क्या दिया था नसीरुद्दीन शाह ने बयान 

नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ''हमने बुलंदशहर हिंसा में देखा कि आज देश में एक गाय की मौत की अहमियत पुलिस ऑफिसर की जान से ज्यादा होती है।''

नसीरुद्दीन शाह ने ये भी कहा कि इन दिनों समाज में चारों तरफ जहर फैल गया है। उन्होंने कहा, ''मुझे इस बात का डर लगता है कि अगर कही मेरे बच्चों को भीड़ ने घेर लिया और उनसे पूछा जाए कि तुम हिंदू हो या मुसलमान? मेरे बच्चों के पास इसका कोई जवाब नहीं होगा। आज पूरे समाज में हिन्दू मुस्लिम का जहर फिर से घुल गया है।''

नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ‘मुझे बचपन में धार्मिक शिक्षा मिली थी। रत्ना (अभिनेता की पत्नी) एक प्रगतिशील घर की थी और उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला और हमने तय किया कि हम अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा नहीं देंगे क्योंकि मेरा मानना है कि किसी के अच्छे होने या बुरे होने का धर्म से कोई लेना देना नहीं है’

नसीरुद्दीन शाह का अपने बच्चों के लिए भयभीत होना 2015 में आमिर खान द्वारा असहिष्णुता पर दिए गए बयान की ही तरह है। 

टॅग्स :नसीरूद्दीन शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

बॉलीवुड चुस्कीFateh Trailer: फिल्म फतेह का ट्रेलर रिलीज, दोनों हाथों में बंदूक थामे सोनू सूद...

कारोबारश्रीराम फाइनेंस ने दिग्गज राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर शुरू किया प्रेरक कैंपेन ‘#TogetherWeSoar’

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो