लाइव न्यूज़ :

लड़की भगाने वाले बयान पर बीजेपी नेता ने दी सफाई, विपक्ष ने कहा- राम कदम नहीं ‘रावण’ हैं ये

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 5, 2018 18:02 IST

महाराष्ट्र मुंबई के घाटकोपर से बीजेपी विधायक राम कदम ने युवकों से कहा था कि यदि कोई लड़की उनके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा भी दे तो वह उस लड़की को ‘‘अगवा’’ कर लें।

Open in App

नई दिल्ली, 05 सितंबर:महाराष्ट्रमुंबई के घाटकोपर से बीजेपी विधायक राम कदम के लड़की भगाने वाले बयान पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। इस हंगामे के बाद बीजेपी विधायक राम कदम ने सफाई दी है। राम कदम ने कहा कि उनके बयान को मीडिया ने तोड़-मोड़ कर पेश किया है। राम कदम ने दही हांडी के एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं को लड़की भगाने में मदद का भरोसा देने की बात कही थी। 

मीडिया ने किया गलत इस्तेमाल 

सफाई पेश करते हुए राम कदम ने कहा, मीडिया हमेशा ही बयानों को गलत तरीके से पेश करती है। मेरे भी बयान को तोड़ कर जनता के सामने पेश किया था। हालांकि उन्होंने अपने बयान के लिए बाद में माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका ये कहने का मतलब बिल्कुल ऐसा नहीं था कि वह लड़की भगाने में लोगों की मदद करेंगे। 

राम नहीं रावण हैं वो

महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी विधायक राम कदम की टिप्पणी को लेकर बुधवार को उनकी तुलना रावण से की। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर और घाटकोपर में पोस्टर लगाकर कदम को रावण के रूप में दिखाया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि भाजपा का ‘‘रावण जैसा’’ चेहरा सामने आ चुका है और उसके विधायक को तब तक ‘‘रावण कदम’’ कहा जाएगा जब तक वह माफी नहीं मांग लेते।

बेटियों का अपहरण करेंगे अब ये

मनसे ने पोस्टर में लिखा है, ‘‘खुद को करुणामय बताने वाले कद्दावर विधायक बेटियों का अपहरण करेंगे। यदि वह और उनके आदमी ऐसा करें तो पुलिस में शिकायत दाखिल करो और हमें भी बताओ। हम आपकी बेटियों की रक्षा में आपकी मदद करेंगे।’

कार्रवाई की उठी मांग

भारतीय युवा कांग्रेस की महिला सदस्यों ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में राम कदम के पुतले जलाए और पुतलों को चप्पलों से पीटा। भाजपा विधायक को ‘‘रावण कदम’’ करार देते हुए उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री अपने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करें।

क्या था मामला

राम कदम ने युवकों से कहा था कि यदि कोई लड़की उनके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा भी दे तो वह उस लड़की को ‘‘अगवा’’ कर लें।अपनी टिप्पणी के लिए खेद प्रकट कर चुके घाटकोपर से विधायक कदम ने सोमवार की रात अपने विधानसभा क्षेत्र में एक ‘दही हांडी’ उत्सव के दौरान विवादित बयान दिया था। 

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण