मुख्यमंत्री पिछले 17 सालों से कुछ नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ बिहार पर बोझ, भाजपा विधायक बचौल ने कहा- जनता को ठगने का काम किया

By एस पी सिन्हा | Published: January 5, 2023 05:59 PM2023-01-05T17:59:16+5:302023-01-05T18:00:52+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बस दिन काट रहे हैं। भाजपा के फायरब्रांड नेता और विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि कुढ़नी, गोपालगंज में अपना हाल देखकर हैसियत देख लेना चाहिए।

BJP MLA Haribhushan Thakur Bachaul said bihar cm nitish kumar nothing last 17 years only and only burden Bihar worked heat public | मुख्यमंत्री पिछले 17 सालों से कुछ नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ बिहार पर बोझ, भाजपा विधायक बचौल ने कहा- जनता को ठगने का काम किया

देश यात्रा पर निकलने से पहले रहने लायक ही नहीं रह जाएंगे।

Highlightsमुख्यमंत्री पिछले 17 सालों से कुछ नहीं किया है।बिहार का कोई समाधान नहीं किया।देश यात्रा पर निकलने से पहले रहने लायक ही नहीं रह जाएंगे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर को लेकर भाजपा के फायरब्रांड नेता और विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री पिछले 17 सालों से कुछ नहीं किया है। उन्होंने बिहार का कोई समाधान नहीं किया।

नीतीश कुमार सिर्फ और सिर्फ बिहार पर बोझ हैं। इन्होंने बिहार की जनता को ठगने का काम किया है। अब वो समाधान यात्रा पर निकले हैं, तो इससे अधिक हास्यपदक कुछ नहीं हो सकता है। इनके इस यात्रा में बिहार के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री के द्वारा देश की यात्रा पर जाने का ऐलान किये जाने पर बचौल ने कहा कि देश यात्रा पर निकलने से पहले रहने लायक ही नहीं रह जाएंगे।

अब बिहार के मुख्यमंत्री बस दिन काट रहे हैं। उनका ईन्ड ऑफ द ओवर है यानी पारी के खत्म होने का संकेत हैं। अब वो बिहार पर बोझ हैं। बिहार की जनता सबकुछ जान रही है। वो कहते क्या थे कि हम मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन भाजपा के लोगों ने मुझे मुख्यमंत्री बनने को कहा। अब तो हमलोग उनके साथ नहीं हैं, अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें।

इसके साथ ही मैं तो तेजस्वी से भी कहना चाहता हूं कि अभी मौका है, मुख्यमंत्री बन जाओ, नहीं तो आगे कोई वैकेंसी नहीं है। अब जब भी चुनाव होगा भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। जदयू के द्वारा 2024 के चुनाव में भाजपा को हराकर मोदी को कुर्सी से उतार दिये जाने क दावे पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कुढ़नी, गोपालगंज में अपना हाल देखकर इनको अपनी हैसियत देख लेना चाहिए।

उनको समझ लेना चाहिए, यह 1990 या 1995 का बिहार नहीं है। अब एक-एक जनता इनकी हकीकत जानती है। वहीं, पिछले दिनों राजद नेता सुधाकर सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री को शिखंडी कहे जाने बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह जो कह रहे हैं, उसमें कोई गलती नहीं है। वह मर्द आदमी हैं, बिहार की हित सोचने वाले आदमी हैं।

अगर वो कह रहे हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री भिखारी हैं, तो इसमें कोई गलत बात तो नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री मानसिक रूप से कमजोर हो चुके हैं। वहीं, तेजस्वी यादव को लेकर बचौल ने कहा कि जबसे वो सत्ता में आये हैं, तबसे हरिया गए हैं।

इसलिए वो बोल रहे हैं कि सुधाकर सिंह भाजपा के नीतियों का समर्थन कर रहे हैं। तो मैं उनको यह कहना चाहता हूं कि भाजपा का नीतियों का समर्थन पूरा भारत कर रहा है। तेजस्वी को भी आज न कल भाजपा के नीतियों का समर्थन करना होगा। 

Web Title: BJP MLA Haribhushan Thakur Bachaul said bihar cm nitish kumar nothing last 17 years only and only burden Bihar worked heat public

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे