लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक चैंपियन के बेटे के कोविड टीकाकरण की जांच की मांग

By भाषा | Updated: May 9, 2021 16:47 IST

Open in App

देहरादून, नौ मई विवादों में रहने वाले सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ पर राज्य में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण शुरू होने से पहले अपने बेटे को टीका लगवाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मामले की जांच करने की मांग की है ।

आप के प्रदेश प्रवक्ता राजू मौर्य ने यहां बताया कि यह मामला पिछले सप्ताह सामने आया जिसके बाद पार्टी ने हरिद्वार के जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह को एक शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की है।

उन्होंने सवाल किया कि जब राज्य में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण शुरू नहीं हुआ है कि विधायक के बेटे को टीका कैसे लगा? उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि इस अंधी—बहरी सरकार में वीआईपी और आम आदमी के लिए अलग व्यवस्थाएं हैं ।

गौरतलब है कि हरिद्वार जिले के खानपुर से विधायक चैंपियन के 25 वर्षीय पुत्र दिव्य प्रताप को पिछले सप्ताह हरिद्वार में कोविड-19 का टीका लगाया गया, जबकि प्रदेश में 18से 44 साल आयुवर्गके लोगों का टीकाकरण सोमवार 10 मई से शुरू होना है ।

इस संबंध में संपर्क करने पर भाजपा ने कहा कि कोविड-19 के मामले में सभी को प्रोटोकॉल के अनुसार चलना चाहिए, सभी समान हैं।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, ‘‘चाहे कोई मंत्री हो या विधायक, सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, सभी को भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना दिशानिर्देशों का पूर्णत: पालन करना चाहिए । कोरोना को हम सभी को मिलकर हराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos