लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भाजपा अपने विधायकों और पदाधिकारियों के साथ आज करेगी बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: November 14, 2019 01:35 IST

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि वह सहयोगी दल शिवसेना के साथ मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचातान के चलते सरकार नहीं बना सकी। 

Open in App
ठळक मुद्दे जिला स्तर के नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को होगी। विधायक दल के नेता देवेन्द्र फड़नवीस और प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल बैठक में होंगे शामिल।

महाराष्ट्र भाजपा अपने विधायकों, जिला स्तर के पदाधिकारियों और विधानसभा चुनाव में पराजित हो गये उम्मीदवारों की यहां अलग अलग बैठक बुलाएगी। भाजपा के एक नेता ने कहा कि बैठक में भाग लेने वाले लोग पार्टी के विधायक दल के नेता देवेन्द्र फड़नवीस और प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल से संवाद करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की महाराष्ट्र प्रभारी सरोज पांडे भी बैठक में मौजूद रहेंगी। नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक बृहस्पतिवार को होगी जबकि जिला स्तर के नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को होगी।

पार्टी के नेता ने कहा, "तीसरा दिन भाजपा के उन उम्मीदवारों के लिये रखा गया है जो विधानसभा चुनाव नहीं जीत सके। इस बैठक में चुनाव के दौरान बागी तेवर दिखा चुके नेता भी शामिल होंगे, जो पार्टी में रहने की इच्छा जता चुके हैं।

फड़नणवीस और पाटिल उनसे भी बातचीत करेंगे।" उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान राज्य में अगले साल होने वाले स्थानीय चुनावों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि वह सहयोगी दल शिवसेना के साथ मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचातान के चलते सरकार नहीं बना सकी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस