लाइव न्यूज़ :

मैसुरू में पहली बार भाजपा की महापौर

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:45 IST

Open in App

कर्नाटक के मैसुरु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद पहली बार महापौर बनी है। शहर में सत्तारूढ़ कांग्रेस और जनता दल (एस) के गठबंधन के टूटने के बाद भाजपा की पार्षद सुनंदा पलनेथरा महापौर निर्वाचित हुईं। मैसुरु नगर निगम के 64 सदस्यों में से भाजपा के 22, कांग्रेस के 19, जद (एस) के 17 और बहुजन समाज पार्टी का एक पार्षद है जबकि पांच निर्दलीय हैं।राज्य में 2019 में कांग्रेस जद(एस) सरकार गिरने के बाद भी शहर में दोनों पार्टियों का गठबंधन जारी था। भाजपा ने पलनेथरा को उतारा, कांग्रेस की उम्मीदवार शांता कुमारी थीं। जद (एस) मतदान से दूर रही। भाजपा प्रत्याशी पलनेथरा को 26 और कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी को 22 वोट मिले। इलेक्टोरल कॉलेज में से शहर से भाजपा के दो विधायकों और एक सांसद ने भी पलनेथरा को अपना मत दिया। सूत्रों के मुताबिक, माना जाता है कि एक निर्दलीय पार्षद ने भी उनके पक्ष में वोट दिया है। उन्होंने बताया कि महापौर के तौर पर पलनेथरा का कार्यकाल सिर्फ छह महीने का होगा।पुलनेथरा ने पत्रकारों से कहा, “मैं जीत से बेहद खुश हूं और मैं मैसुरु के सभी पार्षदों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और लोगों का आभार व्यक्त करती हूं। मैं मैसुरु की बेहतरी के लिए सब कुछ करूंगी।” मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, मैसुरु के सांसद प्रताप सिम्हा, जिला प्रभारी मंत्री एस टी सोमशेखर और विधायक एस ए रामदास और नागेंद्र ने पलनेथरा को बधाई दी।नवनिर्वाचित महापौर को बधाई देते हुए बोम्मई ने कहा, "वर्षों की मेहनत के बाद मैसुरु को भाजपा का महापौर मिला है। मैं सुनंदा पलनेथरा को बधाई देता हूं। मैं सभी पार्षदों, सांसद, विधायक, मैसुरु के प्रभारी मंत्री एस टी सोमशेखर को बधाई देता हूं।"येदियुरप्पा ने ट्वीटर पर कहा, '‘भाजपा को महापौर का पद मिलना इस बात का पुख्ता संकेत है कि पार्टी की जड़ें और मजबूत हो रही रही हैं।”मैसुरु नगर निगम का गठन 1983 में हुआ था तब से भाजपा का कोई भी पार्षद महापौर नहीं बन पाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष