लाइव न्यूज़ :

भाजपा 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 100 नये चेहरे उतार सकती है

By भाषा | Updated: October 12, 2021 23:59 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 अक्टूबर गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में जिस तरह मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को बदलकर प्रयोग किया, उसी तरह अगले साल विधानसभा चुनाव में भी वह कुछ प्रयोग कर सकती है। इसका संकेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने दिया और कहा कि पार्टी चुनाव में कम से कम 100 नये चेहरे उतार सकती है।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 112 सीटें हैं। पाटिल ने सोमवार को उत्तरी गुजरात के हिम्मतनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि अगले वर्ष कम से कम 30 विधायक ‘सेवानिवृत’ हो जाएंगे और वे नये चेहरे के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे।

नवसारी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद पाटिल ने कहा, ‘‘देखिए, हमें (उन सीटों के लिए जो फिलहाल भाजपा के पास नहीं हैं) 70 नये चेहरे ढूंढने हैं। इसके आलवा, कुछ वर्तमान विधायक भी सेवानिवृत होंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर, 2022 में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप कम से कम 100 नये चेहरे देखेंगे।’’

पाटिल के इस बयान से कुछ सप्ताह पूर्व ही भाजपा आलाकमान ने पूरे गुजरात मंत्रिमंडल को बदल दिया। विजय रूपाणी के स्थान पर पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बनाये गये। रूपाणी मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई।

पाटिल ने राज्य में डेयरी और कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) जैसी सहकारी क्षेत्र की संस्थाओं के भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों को नौकरियों में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को भी प्राथमिकता देने को कहा।

पाटिल ने कहा, ‘‘सहकारी निकायों का चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है ताकि हम इन संस्थाओं में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी दे सकें। केवल कार्यकर्ता ही नहीं, हम नौकरी की आवश्यकता होने पर मतदाताओं को भी समायोजित कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं सहकारी क्षेत्र से जुड़े भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूं कि जब भी आपके संगठन में नई भर्ती की घोषणा की जाए तो कृपया इन लोगों में से उम्मीदवारों का चयन करें। यदि आप अन्य लोगों को नौकरी देते हैं तो आपको (सहकारिता के अगले चुनाव के लिए) पार्टी का नामांकन नहीं मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है