लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: 12 पार्षद बीजेपी का साथ छोड़ टीएमसी में हुए शामिल, भाटपाड़ा नगर पालिका पर तृणमूल का कब्जा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 7, 2019 08:18 IST

तृणमूल से भाजपा में आए कुल 26 पार्षदों में से 12 ने तृणमूल भवन में वरिष्ठ नेताओं फिरहाद हाकिम और ज्योतिप्रियो मलिक की उपस्थिति में दोबारा टीएमसी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल रॉय ने तृणमूल पर राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव डालकर पार्षदों को दोबारा पार्टी में शामिल करने का दावा किया. भाटपाड़ा पहली नगरपालिका थी जिस पर स्वतंत्रता के बाद भाजपा ने कब्जा किया था.

 पश्चिम बंगाल की भाटपाड़ा नगर पालिका में 12 पार्षद भाजपा का साथ छोड़कर दोबारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए. इसी के साथ यहां फिर तृणमूल कांग्रेस बहुमत में आ गई है. तृणमूल के भाटपाड़ा नगरपालिका में बहुमत हासिल करने के साथ ही भाजपा के हाथ से वे सभी सात नगरपालिकाएं निकल गई हैं, जिन पर उसने 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ कब्जा किया था. लोकसभा चुनाव के बाद वे भाजपा में शामिल हुए थे.

भाटपाड़ा पहली नगरपालिका थी जिस पर स्वतंत्रता के बाद भाजपा ने कब्जा किया था. 34 सदस्यों वाली नगरपालिका में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के 19 पार्षदों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उसका दामन थाम लिया था. बाद में कुछ और तृणमूल पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे.

तृणमूल से भाजपा में आए कुल 26 पार्षदों में से 12 ने तृणमूल भवन में वरिष्ठ नेताओं फिरहाद हाकिम और ज्योतिप्रियो मलिक की उपस्थिति में दोबारा तृणमूल की सदस्यता ग्रहण कर ली. मलिक ने कहा, ''12 पार्षदों के वापस पार्टी में आने के बाद 34 सदस्यीय भाटपाड़ा नगरपालिका में हमारी संख्या 21 हो गई है. हम जल्दी ही अविश्वास प्रस्ताव लाकर नगरपालिका का नियंत्रण अपने हाथों में ले लेंगे.''

वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल रॉय ने तृणमूल पर राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव डालकर पार्षदों को दोबारा पार्टी में शामिल करने का दावा किया. उन्होंने कहा कि पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उन्हें पुलिस और गुंडों द्वारा धमकाया जा रहा था.

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां