लाइव न्यूज़ :

टीएमसी कार्यालय के बाहर कतार में खड़े हैं भाजपा नेता : अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:53 IST

Open in App

कोलकाता, 23 सितंबर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से कई नेताओं के भारतीय जनता पार्टी में जाने के बीच राज्य की सत्ताधारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर उनका संगठन अपने दरवाजे खोल देता है, तो भगवा खेमा कुछ ही समय में ढह जाएगा।

मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली में बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा नेता, ज्यादातर विधायक, टीएमसी कार्यालय के सामने कतार में लगे हुए हैं, जिसके दरवाजे बंद हैं। उन्होंने कहा, "हमने दरवाजे बंद रखे हैं। अगर दरवाजे खुले तो भाजपा निश्चित रूप से ढह जाएगी।" समसेरगंज विधानसभा क्षेत्र में 30 सितंबर को मतदान होना है।

डायमंड हार्बर के सांसद ने आगे कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान "बाहरी लोगों" को भगा दिया और वह आगामी चुनावों में फिर से ऐसा करेगी।

टीएमसी अक्सर भाजपा को "बाहरी लोगों की पार्टी" कहती है।

बनर्जी ने कहा, "इन बाहरी लोगों को फिर से सबक सिखाने की जरूरत है... आगामी चुनावों में भगवा पार्टी की हार होगी। जहां भी भाजपा सत्ता में होगी, हम वहां जाएंगे और पार्टी को उखाड़ फेंकेंगे।"

सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि त्रिपुरा में भाजपा सरकार ने उन्हें रैलियां करने से रोकने के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होंने कहा, "त्रिपुरा में आदेश कब तक लागू रहेगा? टीएमसी त्रिपुरा में निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगी। लोग देखेंगे कि टीएमसी अगले तीन महीनों में क्या हासिल कर सकती है।"

त्रिपुरा में 2023 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

टीएमसी ने समसेरगंज सीट से अमीरुल इस्लाम को मैदान में उतारा है, जहां पहले कांग्रेस उम्मीदवार रेजाउल हक के निधन के बाद चुनाव रद्द कर दिए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह