लाइव न्यूज़ :

पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर UN महासचिव ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा...

By भाषा | Updated: June 7, 2022 10:21 IST

पाकिस्तान के एक पत्रकार ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल द्वारा की गई टिप्पणियों की कई मुस्लिम देशों की ओर से निंदा किए जाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के एक पत्रकार ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा था।पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणियों का कई मुस्लिम देशों ने विरोध किया है।भाजपा ने नूपुर शर्मा को रविवार को निलंबित कर दिया और नवीन जिंदल को निष्कासित कर दिया।

संयुक्त राष्ट्र: पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की विवादित टिप्पणियों को लेकर कई मुस्लिम देशों की कड़ी प्रतिक्रिया के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय संगठन सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सहिष्णुता को दृढ़ता से प्रोत्साहित करता है।

पाकिस्तान के एक पत्रकार ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल द्वारा की गई टिप्पणियों की कई मुस्लिम देशों की ओर से निंदा किए जाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा था, जिसके जवाब में उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह बयान दिया।

दुजारिक ने सोमवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने इससे संबंधित खबरें देखी हैं। मैंने टिप्पणियां भी देखी हैं। मैं आपको बता सकता हूं कि हम सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सहिष्णुता के भाव को दृढ़ता से प्रोत्साहित करते हैं।’’

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणियों का कई मुस्लिम देशों ने विरोध किया है। इस बीच, भाजपा ने शर्मा को रविवार को निलंबित कर दिया और जिंदल को निष्कासित कर दिया।

इससे पहले, कतर, ईरान और कुवैत ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में भाजपा नेता की विवादित टिप्पणियों को लेकर रविवार को भारतीय राजदूतों को तलब किया था। खाड़ी क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों ने इन टिप्पणियों की निंदा करते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।

टिप्पणियों को लेकर मुस्लिम समुदाय के विरोध के बीच भाजपा ने एक तरह से दोनों नेताओं के बयानों से किनारा करते हुए कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और उसे किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार्य नहीं है।

कूटनीतिक विवाद को शांत करने की कोशिश करते हुए कतर और कुवैत में भारतीय दूतावास के प्रवक्ताओं ने रविवार को कहा कि राजदूतों ने स्पष्ट किया है कि ‘‘ट्वीट किसी भी तरह से भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाते।

ये संकीर्ष सोच वाले तत्वों के विचार हैं।’’ इंडोनेशिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और अफगानिस्तान भी सोमवार को उन मुस्लिम देशों में शामिल हो गए, जिन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणियों की निंदा की और सभी धार्मिक आस्थाओं का सम्मान किए जाने की अहमियत पर जोर दिया।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रAntonio Guterresमोदी सरकारनवीन जिंदलNupur J SharmaNaveen Jindal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?