लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं ने मतुआ समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की, शाह की सभा जल्द होने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:35 IST

Open in App

कोलकाता, 30 जनवरी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मतुआ समुदाय के गढ़ ठाकुरनगर की यात्रा रद्द कर दी। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय ने समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि शाह ''बहुत जल्द'' सभा करके उन्हें संबोधित करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयर्गीय और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रॉय ने पार्टी सांसद शांतनु ठाकुर के साथ लगभग एक घंटे तक बैठक की।

उन्होंने समुदाय के सदस्यों से कहा कि दिल्ली में अचानक बदले घटनाक्रम के चलते शाह को ठाकुरनगर की अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी है और वह ''बहुत जल्द'' यहां की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि शाह राज्य की अपनी अगली यात्रा के दौरान मतुआ समुदाय को संबोधित करेंगे।

शाह को शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर पश्चिम बंगाल आना था लेकिन दिल्ली में इजराइली दूतावास के बाहर हुए धमाके बाद अंतिम समय में दौरा रद्द कर दिया गया।

पश्चिम बंगाल में मतुआ समुदाय की आबादी करीब 30 लाख है, जो राज्य की नदिया और उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना की कम से कम 60 सीटों पर चुनाव का रुख मोड़ सकती है।

बाद में रॉय ने कहा, ''अमित शाह ने आने वाले दिनों में प्रस्तावित सभा आयोजित करने के लेकर शांतनु ठाकुर से फोन पर बात की है और आयोजकों से कहा है कि वे सभा के लिये लगाए गए मंच को हटाएं नहीं।''

इस बीच बांग्लादेश सीमा के निकट बस्तियों में रहने वाले मतुआ समुदाय के लोग सभास्थल पर एकत्र हो गए। बाद में कार्यक्रम में बदलाव से वे परेशान दिखे और वहां से चले गए।

समुदाय के एक सदस्य ने कहा, ''शाह दिल्ली में चल रहे घटनाक्रमों के चलते नहीं आ सके। वह बहुत व्यस्त व्यक्ति हैं। हम उनकी प्रतीक्षा करेंगे।''

दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद ममताबाला ठाकुर ने कहा कि निर्धारित यात्रा रद्द करना यह दर्शाता है कि शाह के पास नागरिकता के मुद्दे पर मतुआ समुदाय को देने के लिये कुछ खास नहीं है।

मतुआ समुदाय के लोग मूल रूप से तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान और आज के बांगलादेश से संबंध रखते हैं। 1950 की शुरुआत से वे मुख्य रूप से धार्मिक प्रताड़ना के चलते पश्चिम बंगाल आना शुरू हो गए थे।

टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी ने दावा किया किया कि भाजपा मतुआ समुदाय से झूठे वादे कर रही है।

उन्होंने भाजपा द्वारा मतुआ समुदाय को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अतीत में दिये गए आश्वासनों की ओर इशारा करते हुए कहा, ''बंगाल में मतुआ समुदाय के लोगों को पास हमेशा से नागरिकता रही है और वे हमें वोट देते रहे हैं।''

मुखर्जी ने कहा, ''जो पहले से ही नागरिक हैं, आप उन्हें नागरिकता कैसे दे सकते है? जिनके पास राशन कार्ड हैं वे नागरिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त