लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी ने अमर्त्य सेन को बताया गद्दार, कहा-सोनिया के दवाब में दिया गया था भारत रत्न

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 29, 2018 14:47 IST

सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है अमर्त्य सेन ने नालंदा विश्वविद्यालय को लूटने का काम किया है। सेन को 1999 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को 'गद्दार' बताया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के भारत के नागरिक हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत काम किया है, लेकिन उन्हें उतना सम्मान नहीं मिला है, लेकिन एनडीए ने अमर्त्य सेन को भारत रत्न से नवाजा जो कि गद्दार है। 

स्वामी का यह बयान कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर आया है। दरअसल, मोदी सरकार ने पद्म पुरस्कार के लिए लोगों के नामों की घोषणा की थी, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सरकार आरएसएस के नेताओं को सम्मानित कर रही है।

एएनआई एजेंसी के अनुसार, स्वामी का कहना है सेन ने नालंदा विश्वविद्यालय को लूटने का काम किया है। उन्हें केवल इसलिए भारत रत्न मिला है क्योंकि वह लेफ्ट विंग को सपोर्ट करते हैं और उन्हें अवॉर्ड देने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दबाव बनाया था। बता दें कि अमर्त्य सेन को साल 1999 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 

गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने पद्म अवॉर्ड्स के लिए लोगों के नामों की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर आरएसएस के नेताओं को सम्मानित करने को लेकर हमला बोला था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी के प्रचार और विस्तार में योगदान देने वाले लोगों को केंद्र सरकार ने पद्म अवॉर्ड्स के लिए चुना। 

सुरजेवाला ने ट्वीट कर पद्म अवॉर्ड्स पाने वाले पांच लोगों पर सवाल खड़ा किए था, जिसमें आरएसएस नेता वेद प्रकाश नंदा और केरल आरएसएस प्रचारक चीफ पी परमेश्वर के नाम भी शामिल थे।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीबीजेपीकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब