लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता ने कृपाण पर अदालत के आदेश के खिलाफ पाकिस्तान सरकार से दखल की मांग की

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान सरकार से एक न्यायिक आदेश को पलटने के लिए हस्तक्षेप की मांग की जिसके तहत वहां सिखों के कृपाण रखने पर रोक लगा दी गई है।

यहां पाकिस्तान के उच्चायुक्त को लिखे पत्र में सिंह ने कहा, ‘‘पेशावर उच्च न्यायालय ने कृपाण साहिब के संबंध में एक आदेश जारी किया और 2012 की शस्त्र नीति के तहत लाइसेंस के साथ (कृपाण) श्री साहिब को रखने की अनुमति दी है। इससे दुनिया भर में सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।’’

सिख समुदाय से आने वाले आर पी सिंह ने कहा कि यह सराहनीय होगा कि पाकिस्तान सरकार इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे और आदेश को पलट दे ताकि पाकिस्तान में सिख समुदाय को दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह समान धार्मिक स्वतंत्रता मिले।

उन्होंने कहा कि कृपाण सिखों के पवित्र पांच ककारों में से एक है। यह सिखों के लिए अनिवार्य वस्तुओं में से एक है। सिंह ने कहा कि कृपाण दमन के खिलाफ विद्रोह का सबूत है। भाजपा नेता ने उच्चायुक्त को पत्र में लिखा है, ‘‘आपके देश पाकिस्तान में कम होते अल्पसंख्यक सिख अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों और आस्था के इस महत्वपूर्ण मामले में आपका तत्काल हस्तक्षेप अपेक्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए