लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने BJP नेता पर चाकूओं से किया हमला, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: October 29, 2018 00:34 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को तेज धारदार हथियारों से लैस संदिग्ध नक्सलियों के हमले में भाजपा का एक नेता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हमला आज रात लगभग आठ बजे उस समय हुआ जब दंतेवाड़ा जिला पंचायत के एक सदस्य नंदल मुदियामी पालनार गांव स्थित अपने घर पर थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना के तुरन्त बाद उनके रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचित किया और उन्हें दंतेवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। बघेल ने बताया,‘‘मुदियामी का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।’’ 

उन्होंने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाया गया है। गौरतलब है कि राज्य में दो चरणों 12 और 20 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होने है। उग्रवादियों ने मतदाताओं से विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किये जाने का आह्वान किया है। 

टॅग्स :नक्सल हमलाछत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं