लाइव न्यूज़ :

Delhi: बीजेपी का दावा, इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल और सीएम पद के लिए अपनी पत्नी का नाम आगे करेंगे

By धीरज मिश्रा | Updated: February 2, 2024 10:56 IST

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक से दो दिन में इस्तीफा देंगे। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस बात का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक से दो दिन में विधायकों की बैठक बुलाएंगे और अपना इस्तीफा देंगे। इस्तीफा देने के बाद वह अपनी पत्नी का नाम सीएम पद के लिए आगे करेंगे

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता का दावा, इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल भाजपा का दावा, अपनी पत्नी का नाम सीएम पद के लिए आगे करेंगे ईडी के समन पर नहीं जाएंगे अरविंद केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक से दो दिन में इस्तीफा देंगे। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस बात का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक से दो दिन में विधायकों की बैठक बुलाएंगे और अपना इस्तीफा देंगे। इस्तीफा देने के बाद वह अपनी पत्नी का नाम सीएम पद के लिए आगे करेंगे।

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री को लगातार ईडी पूछताछ के लिए समन भेज रही है। लेकिन सीएम केजरीवाल समन पर ईडी ऑफिस नहीं पहुंच रहे हैं। ईडी की ओर से उन्हें पांच बार समन दिया गया। लेकिन हर बार वह कोई न कोई बहाना बनाकर ईडी ऑफिस जाने से बचते रहे हैं।

इसी पर दिल्ली के भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पहले केजरीवाल इस्तीफा देंगे इसके बाद वह ईडी के सामने पेश होंगे। क्योंकि वे जानते हैं कि जब वे पेश होंगे तो वो ईडी के इतने पुख्ता सबूतों को नकार नहीं पाएंगे। 

दिल्ली के भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी के समन को गैरकानूनी कह रहे हैं। सवाल ये उठता है कि यदि ये समन गैरकानूनी है तो आप कोर्ट क्यों नहीं जा रहे हैं। ये इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं का टूलकिट है।

10 बार समन टालने के बाद हेमंत सोरेन को भी ईडी के सामने पेश होना पड़ा। अरविंद केजरीवाल कल अगर ईडी ने ने आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तो आप बेचारा बनने की कोशिश मत कीजिएगा।

वहीं इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। पार्टी ने समन को "गैरकानूनी" बताया है। पार्टी ने कहा कि हम वैध समन का पालन करेंगे। पीएम मोदी का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना और दिल्ली सरकार को गिराना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालManjinder Singh SirsaHarish KhuranaAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?