लाइव न्यूज़ :

 नेहा राठौर को मिले एक नोटिस पर कुर्ते फाड़ने वाले अब सन्नाटे में बैठे हैं, मनीष कश्यप के खिलाफ कार्रवाई पर भड़के कपिल मिश्रा

By अनिल शर्मा | Updated: March 19, 2023 12:38 IST

कपिल मिश्रा ने ट्वीट में कहा कि मनीष कश्यप के साथ हो रहा व्यवहार ये बताता है कि बिहार सरकार अंदर से भयभीत और कमजोर है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।कपिल मिश्रा ने कार्रवाई को आपातकाल, तानाशाही और दमन करार दिया।

नई दिल्लीः तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के निवासियों के भ्रामक और उन्मादपूर्ण वीडियो प्रसारित करने के आरोपी के खिलाफ बिहार पुलिस की कार्रवाई पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सवाल खड़े किए हैं। बिहार पुलिस की कार्रवाई को कपिल मिश्रा ने आपातकाल और तानाशाही करार दिया है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि मनीष कश्यप के साथ जो बिहार सरकार कर रही है वो आपातकाल, तानाशाही और दमन है। भाजपा नेता ने कहा कि नेहा राठौर को मिले एक नोटिस पर कुर्ते फाड़ने वाले अब सन्नाटे में बैठे हैं। मनीष कश्यप के साथ हो रहा व्यवहार ये बताता है कि बिहार सरकार अंदर से भयभीत और कमजोर है।

गौरतलब है कि शनिवार यूट्यूबर मनीष कश्यप बेतिया के जगदीशपुर पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। बिहार पुलिस की जांच में पता चला है कि मनीष कश्यप का असल नाम- त्रिपुरारी तिवारी है। शनिवार के उसके घर की कुर्की की गई। इससे पहले उसके सारे बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया था। बिहार में वह वांछित था। 

बिहार पुलिस ने कहा कि आम जनता के बीच उत्तेजना,दुर्भावना और भय के वातावरण कायम करने के आरोपी एवं आर्थिक अपराध थाना काण्ड सं0-03/23, 04/23 एवं 05/23 के नामजद अभियुक्त मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था। 

सरेंडर करने के बाद पुलिस मनीष कश्यप को पटना ले गई। वहां कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी से EOU और तमिलनाडु पुलिस की विशेष टीम ने पूछ-ताछ की। अभियुक्त मनीष कश्यप के विरूद्ध अब तक 10 मुकदमे दर्ज होने की सूचना है जिसमें पुलिस पर हमला एवं सामप्रदायिक पोस्ट और गतिविधियों में संलिप्त होना शामिल है।

टॅग्स :कपिल मिश्रबिहारBJPBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम