लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, मुख्यमंत्री पद दूसरे दल के भरोसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 12:57 IST

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं। रुझानों के मुताबिक दोनों ही राज्यों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन पेंच यह है कि किसी भी राज्य में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर दिख रही है तो वहीं नई नवेली पार्टी जेजेपी किंगमेकर साबित हो सकती है।महाराष्ट्र में भी बीजेपी के लिए अच्छी खबर नहीं हैं। 

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए डाले गए मतों की गणना बृहस्पतिवार को जारी है। रुझान से लग रहा है कि भाजपा दोनों राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। यदि रुझान सही रहे तो भाजपा के लिए झटका है। दोनों राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री है। इस बीच खबर है कि शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि हम सीएम पद पर बात करेंगे।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं। रुझानों के मुताबिक दोनों ही राज्यों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन पेंच यह है कि किसी भी राज्य में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर दिख रही है तो वहीं नई नवेली पार्टी जेजेपी किंगमेकर साबित हो सकती है। महाराष्ट्र में भी बीजेपी के लिए अच्छी खबर नहीं हैं। राज्य में पार्टी की सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर सीएम पद के लिए आंख दिखाना शुरू कर दिया है।

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन फिर से सत्ता में लौटने की ओर बढ़ता दिख रहा है जबकि हरियाणा में भाजपा या कांग्रेस में से किसी को भी अभी तक बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 101 सीटों पर आगे चल रही है और उसकी सहयोगी शिवसेना 64 सीटों पर आगे है।

कांग्रेस को 40 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 50 सीटों पर आगे है। इसके अलावा 16 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। भाजपा ने 2014 में इस राज्य में 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि शिवसेना को 63, कांग्रेस को 42 और राकांपा को 41 सीटों पर जीत मिली थी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार आशीष देशमुख से आगे चल रहे हैं। शिवसेना के आदित्य ठाकरे भी वर्ली विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, हरियाणा में किसी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा।

भाजपा 38 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने पर दुष्यंत चौटाला सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि उनकी जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे है। राज्य की 90 में से 89 सीटों के रुझान उपलब्ध हैं।

भारतीय जनता पार्टी के ‘अभियान 75’ पर चुटकी लेते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा 75 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य से बहुत पीछे रह जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अगली सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं।’’

शुरुआती रुझान के अनुसार, भाजपा के मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट पर और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर आगे चल रहे हैं। हरियाणा में 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटों, कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत प्राप्त की थी। हरियाणा जनहित कांग्रेस के दो विधायक बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इनेलो ने 19, बसपा और शिअद ने एक-एक सीट अपने नाम की थी। पांच सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के पास गई थीं। 

 

टॅग्स :चुनाव आयोगमहाराष्ट्रहरियाणामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसमनोहर लाल खट्टरManohar Lal Khattar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब