लाइव न्यूज़ :

देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है भाजपा : अखिलेश

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:25 IST

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कॉर्पोरेट के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि यह पार्टी देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है। अखिलेश ने यहां लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा ने देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। कॉर्पोरेट के इशारे पर काम कर रही भाजपा सरकारी सम्पत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी हुयी है। भाजपा ने जनमत का अनादर किया है। भारत की सांस्कृतिक गरिमा को गिराने की साजिश में ही भाजपा दिन-रात जुटी हुई है।" उन्होंने कहा कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई सम्बंध नहीं है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सत्ता में रहते हुए जनता के सवालों पर चुप्पी साध लेती है, भाजपा आजादी की दुश्मन क्यों है? लोकतंत्र में सबका सम्मान क्यों नही होना चाहिए? सबको समान अवसर क्यों नहीं मिलना चाहिए? भाजपा सरकार आंकड़े छिपाती क्यों है? इन प्रश्नों पर भाजपा का मौन रहना उसके अधिनायकवादी चरित्र को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से सवाल किया कि आखिर वह जातीय जनगणना के आंकड़े क्यों नहीं जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनहित की दिशा में सरकार उदासीन है, प्रशासन और सरकारी मशीनरी का प्रयोग लोकतंत्र पर कब्जा करने के लिये किया जा रहा है, राजनैतिक विरोधियों के साथ भाजपा शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति को दूषित करने की जिम्मेदारी से भाजपा बच नहीं सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस