लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर के 'हिन्दू-पाकिस्तान' बयान पर बीजेपी आक्रामक, कहा- राहुल गांधी मांगे माफी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 13, 2018 10:25 IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' वाला बयान अब तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी ने इस की कड़ी आलोचना करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। बीजेपी ने कहा कि 'हिन्दू पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग करके कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान के लोकतंत्र और देश के हिन्दुओं पर प्रहार किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जुलाई। कांग्रेस नेता शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' वाला बयान अब तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी ने इस की कड़ी आलोचना करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। बीजेपी ने कहा कि 'हिन्दू पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग करके कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान के लोकतंत्र और देश के हिन्दुओं पर प्रहार किया है। शशि थरूर के इस बयान की जितनी निंदा की जाए कम हैं। बीजेपी ने कहा कि, थरूर के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। 

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि, शशि थरूर का यह कहना है कि अगर 2019 में बजेपी सरकार बनाती है तो भारत 'हिन्दू पाकिस्तान' बन जाएगा। इससे ज्यादा आपत्तिजनक विषय भारत के लिए और कोई नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि, 'हिन्दू पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग करके कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान के लोकतंत्र और देश के हिन्दुओं पर प्रहार किया है।

यह भी पढ़ें: 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर मचा बवाल तो शशि थरूर ने शेयर की मंदिर में पूजा करने की तस्वीरें, ऐसे दी सफाई

संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी से नफरत करते-करते कांग्रेस पार्टी लक्ष्मण रेखा लांघ गई है और अब उन्होंने हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी तुच्छ राजनीति के चलते भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं। कांग्रेस में शशि थरूर पहले नेता नहीं हैं। मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी भी पहले भारत के खिलाफ बयान दे चुके हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी सवाल करती है कि भारत की मर्यादा पर हमला करना कितना सही है। शशि थरूर, अगर आप पाकिस्तान के नागरिकों से प्यार करना चाहते हैं तो करिए, लेकिन भारत को नीचा मत दिखाएं। मुस्‍लिम बुद्धिजीवियों से राहुल गांधी मंदिर जाने के लिए माफी मांगते हैं। राहुल जो मंदिर जाने का नाटक करते हैं, ये ज्यादा दिन नहीं चलेगा। 

यह भी पढ़ें: सुनंदा पुष्कर मर्डर केस: शशि थरूर को जमानत, जज बोले- बेल के लिए आवेदन की जरूरत नहीं

बता दें कि बीते कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा था कि 'अगर साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतती है, तो हिंदुस्तान का संविधान खतरे में पड़ जाएगा। भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा और भाजपा की जीत से लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में पड़ जाएंगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :शशि थरूरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गाँधीकांग्रेसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील