लाइव न्यूज़ :

भाजपा एक 'जुमला पार्टी' है, पूरे भारत में इसे हराएंगे : ममता

By भाषा | Updated: September 27, 2021 01:18 IST

Open in App

कोलकाता, 26 सितंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए उसे “जुमला (बयानबाजी करने वाली) पार्टी” करार देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में वह देश भर में भाजपा को हराएंगी।

ममता ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने ईर्ष्या के कारण उन्हें रोम में होने वाले वैश्विक शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें रोकने में कभी कामयाब नहीं होगी। मुख्यमंत्री 30 सितंबर को भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर प्रचार के तहत इस जनसभा को संबोधित कर रही थीं। ममता इस सीट से उपचुनाव में टीएमसी की प्रत्याशी हैं।

ममता ने कहा, “भाजपा देश की सबसे बड़ी जुमला पार्टी है। यह केवल झूठ और नफरत फैलाने का काम करती है। यदि आप उनके खिलाफ बोलते हैं, तो वे आपके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को खड़ा करेंगे। भाजपा एक नाचने वाले ड्रैगन की पार्टी हैं, जो सीएए, एनआरसी और एनपीआर के नाम पर नागरिकता की सूची से आपका नाम हटा देंगे।”

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी अब बंगाल तक सीमित नहीं रहेगी और अखिल भारतीय स्तर पर भाजपा का मुकाबला करने के लिए राजनीतिक रूप से तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी