लाइव न्यूज़ :

ट्रांसवुमन अदिति अचुत को केरल भाजपा ने बनाया जिला समिति का सदस्य

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 11, 2022 22:29 IST

ट्रांसवुमन अदिति अचुत ने कहा कि पार्टी के माध्यम से मेरा प्रयास होगा कि मैं अपने समुदाय की मदद करूं और उन्हें तरक्की की दिशा में आगे ले जाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करूं।

Open in App
ठळक मुद्देअचुत ने एर्नाकुलम लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की हैबीजेपी में शामिल होने से पहले अदिति अचुत सीपीआई (एम) की स्टूडेंट विंग की क्षेत्रीय अध्यक्ष रही हैंकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अदिति अचुत को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी

एर्नाकुलम:केरल भाजपा ने एक साहसिक कदम उठाते हुए 34 साल की ट्रांसवुमन अदिति अचुत को जिला समिति का सदस्य बनाया है। शुक्रवार को केरल बीजेपी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अदिति अचुत पार्टी की जिला समिति में शामिल होने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला हैं।

अदिति अचुत के जिला सदस्य बनाये जाने के अवसर पर भाजपा के राज्य सचिव एस सुरेश, जिला अध्यक्ष एस जयकृष्णन और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव पद्मजा एस मेनन थे और इनकी मौजूदगी में एर्नाकुलम जिला समिति के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अदिति अचुत का जबरदस्त स्वागत किया।

इस मौके पर अदिति अचुत ने कहा, "राजनीतिक में मेरी इस पहचान से निश्चित तौर पर ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान को भारी बल मिलेगा और मैं राजनीति के जरिये ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ-साथ इस पूरे समाज के कल्याण को प्राथमिकता दूंगी क्योंकि क्योंकि मैं राजनीति को मुख्य रूप से समाज की सेवा मानती हूं।"

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में भी ट्रांसजेंडर समुदाय को जीवन के हर मोड़ पर भारी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्हें आज भी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में, रोजगार के साधनों की खोज में और अपनी पहचान के साथ जीने में समाजिक तौर पर कई तरह से भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए पार्टी के माध्यम से मेरा प्रयास होगा कि मैं अपने समुदाय की मदद करूं और उन्हें तरक्की की दिशा में आगे ले जाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करूं।

मालूम हो कि पेरुंबवूर की रहने वाली अचुत ने एर्नाकुलम लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है और बीजेपी में शामिल होने से पहले वो सीपीआई (एम) की स्टूडेंट विंग की क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में होने वाले विकास कार्यों को देखकर बीजेपी की ओर आकर्षित होने वाली अदिति अचुत को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। तब से अदिति अचुत भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक हैं। 

टॅग्स :केरलBJPनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप