लाइव न्यूज़ :

गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुस्लिम समुदाय ने मणिनगर में बनाए 151 किलो लड्डू, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: December 8, 2022 16:20 IST

भाजपा की अब तक की सर्वश्रेष्ठ जीत की उम्मीद के बीच पार्टी ने इसे अपने विकास एजेंडे का प्रतिबिंब और कांग्रेस की ''नकारात्मक राजनीति'' की हार करार दिया। गुजरात में सातवें कार्यकाल के लिए पार्टी की सत्ता में वापसी के रुझान आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो मणिनगर से सामने आया है।वीडियो में एक शख्स को कहते सुना जा सकता है कि भाजपा की जीत पर उन्हें गर्व है। 182 विधानसभा सीट में से 83 सीटों पर भाजपा जीत चुकी है और 74 पर आगे चल रही है।

Gujarat Election Result 2022: गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न मुसलमान भी मना रहे हैं। विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इस बीच मणिनगर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग बीजेपी की जीत का जश्न मनाने के लिए लड्डू बनाते नजर आ रहे हैं।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 151 किलोग्राम लड्डू बनाए हैं। एक मुसलिम शख्स ने कहा कि गुजरात में भाजपा सरकार बनाने जा रही है और हमें इसकी बेहद खुशी है। हमें इस पर गर्व है।  भाजपा राज्य में 150 से ज्यादा सीटें हासिल करती नजर आ रही है लिहाजा लड्डू भी 150 किलोग्राम बनाए गए हैं। वीडियो में  कुछ जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की टोपी पहनकर नाचते नजर भी आ रहे हैं। 

भाजपा गुजरात में रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही है और अब तक के परिणामों तथा रुझानों में वह राज्य की 182 विधानसभा सीट में से 83 सीटों पर जीत चुकी है और 74 पर आगे चल रही है। यदि रुझान इसी तरह कायम रहे तो भाजपा 2002 में 127 सीट जीतने के अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ ही कांग्रेस द्वारा 1985 में बनाए गए 149 सीट जीतने के रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी।

भाजपा की अब तक की सर्वश्रेष्ठ जीत की उम्मीद के बीच पार्टी ने इसे अपने विकास एजेंडे का प्रतिबिंब और कांग्रेस की ''नकारात्मक राजनीति'' की हार करार दिया। गुजरात में सातवें कार्यकाल के लिए पार्टी की सत्ता में वापसी के रुझान आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल दोपहर करीब 12.30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी समर्थक बेहद उत्साहित दिखे और सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष