लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पर बीजेपी का दावा, हमारे पास 119 विधायक हैं, जल्द बनाएंगे सरकार

By भाषा | Updated: November 15, 2019 23:12 IST

महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चन्द्रकांत पाटिल का दावा है कि 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में भाजपा को 105 सीटें मिली थीं लेकिन वर्तमान में उसके पास कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन है और उसकी संख्या 119 पहुंच गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाटिल ने रेखांकित किया कि 1990 के बाद भाजपा के अलावा किसी भी दल को महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिली हैं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से हमारी संख्या 119 पहुंच रही है।:पाटिल

महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चन्द्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा को 119 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और वह जल्दी ही राज्य में सरकार का गठन करेगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन के पास कम से कम 145 विधायकों का होना/समर्थन होना आवश्यक है। पाटिल का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब भाजपा के गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने राजग से नाता तोड़ लिया है और कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर सरकार गठित करने की ओर बढ़ रही है।

पाटिल का दावा है कि 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में भाजपा को 105 सीटें मिली थीं लेकिन वर्तमान में उसके पास कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन है और उसकी संख्या 119 पहुंच गयी है। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से हमारी संख्या 119 पहुंच रही है।

भाजपा इस संख्या के साथ सरकार बनाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य में सभी राजनीतिक गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहे हैं।’’ चुनाव में ‘महायुती’ के तहत मैदान में उतरी भाजपा-शिवसेना को 161 सीटें मिली थीं जिसके आधार पर वे आसानी से सरकार बना सकते थे। लेकिन ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद की मांग पर शिवसेना अड़ गयी और बात नहीं बनने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया।

विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बारे में चर्चा करते हुए पाटिल ने कहा कि पार्टी को 1.42 करोड़ वोट मिले हैं और वह पहले स्थान पर है। 92 लाख वोटों के साथ राकांपा दूसरे जबकि 90 लाख वोटों के साथ शिवसेना तीसरे स्थान पर है। पाटिल ने रेखांकित किया कि 1990 के बाद भाजपा के अलावा किसी भी दल को महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिली हैं। भाजपा को 2014 और 2019 दोनों ही बार 100 से ज्यादा सीटें मिली हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी