लाइव न्यूज़ :

मुंबई से पुणे के बीच BJP सरकार की हाइपरलूप परियोजना पर लगी रोक, अजित पवार ने कहा- पहले विदेश में लागू होने दें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 18, 2020 08:29 IST

जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी तय करने में लगने वाले समय में उल्लेखनीय कमी आती. राज्य का वित्त विभाग भी देख रहे पवार से जब इस परियोजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक दुनिया में कहीं भी इस तकनीक का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसे कहीं लागू होने दीजिए, विदेश में कम से कम 10 किलोमीटर की दूरी के रूट में सफल होने दीजिए.

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने कहा,'' उन्होंने ऐसा नहीं कहा. हाइपरलूप से प्रयोग करने की हमारी क्षमता नहीं है. इस बीच हम यातायात के अन्य तरीकों पर ध्यान केंद्रित करेंगे. अजित पवार ने कहा कि अगर विदेश में यह तकनीक सफल होगी तो हम इस पर विचार करेंगे.''

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार दूसरे देशों में हाइपरलूप तकनीक की व्यावहरिकता देखने के बाद इसको लागू करने पर विचार करेगी. पवार ने यह बात यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से कही. भाजपा के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने मुंबई से पुणे के बीच हाइपरलूप सेवा शुरू करने की घोषणा की थी.

जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी तय करने में लगने वाले समय में उल्लेखनीय कमी आती. राज्य का वित्त विभाग भी देख रहे पवार से जब इस परियोजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक दुनिया में कहीं भी इस तकनीक का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसे कहीं लागू होने दीजिए, विदेश में कम से कम 10 किलोमीटर की दूरी के रूट में सफल होने दीजिए.

जब उनसे पूछा गया कि क्या शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)- कांग्रेस इस परियोजना को रद्द करने पर विचार कर रही है? पवार ने कहा,'' उन्होंने ऐसा नहीं कहा. हाइपरलूप से प्रयोग करने की हमारी क्षमता नहीं है. इस बीच हम यातायात के अन्य तरीकों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

अगर विदेश में यह तकनीक सफल होगी तो हम इस पर विचार करेंगे.'' उल्लेखनीय है कि उद्यमी एलन मस्क ने वर्ष 2012 में हाइपरलूप का विचार पेश किया था. यह ट्यूब आधारित तकनीक है, जिसमें हवा के अवरोध के अभाव में वाहन उच्च गति से चलेंगे.

टॅग्स :लोकमत समाचारउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमुंबईअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं