लाइव न्यूज़ :

भाजपा के गुंडे नंदीग्राम सीट पर ग्रामीणों को भगा रहे, चुनाव आयोग कार्रवाई करे : ममता

By भाषा | Updated: March 30, 2021 19:59 IST

Open in App

नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल), 30 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडे निर्वाचन क्षेत्र के बलरामपुर गांव में लोगों को बाहर भगा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से इस विषय पर गौर करने का आग्रह किया।

उन्होंने दावा किया कि स्थानीय लोगों को भयभीत करने के लिए भाजपा दूसरे राज्यों से गुंडे लेकर आयी है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "सिर्फ देखिए कि यहां क्या हो रहा है। भाजपा के गुंडों द्वारा ग्रामीणों को बलरामपुर गांव से बाहर किया जा रहा है। चुनाव आयोग को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। चुनाव आयोग को उन्हें सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।"

ममता ने उन लोगों के परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी, जिन्हें कथित तौर पर बाहर निकाल दिया गया था।

जब ममता उस गांव की ओर जा रही थीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए।

दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने के कुछ समय बाद ही नंदीग्राम के विभिन्न हिस्सों से झड़पों की सूचना है। नंदीाग्राम में एक अप्रैल को चुनाव है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने एक स्थानीय नेता की पत्नी के साथ कथित बलात्कार के विरोध में कई क्षेत्रों में सड़कों को जाम कर दिया। उन्होंने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

माकपा उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी की रैली में भी हमला किया गया था और कुछ वामपंथी घायल हो गए थे।

माकपा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इससे इनकार किया।

नंदीग्राम पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला उनके पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी के साथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह