लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सरकार के मंत्री ने कहा- उत्तर भारतीय गोवा में बनाना चाहते हैं हरियाणा, "धरती के गए-गुजरे लोग" पर्यटक बन कर आ रहे हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 10, 2018 11:56 IST

गोवा की बीजेपी सरकार में मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा कि गोवा सरकार को विदेशी और उच्च-वर्गीय भारतीयों को आकर्षित करने पर जोर देना चाहिए। 

Open in App

गोवा की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार में पर्यटन मंत्री विजय सरदेसाई ने शुक्रवार (नौ फरवरी) को कहा कि "उत्तर भारतीय" "गोवा में हरियाणा" बनाना चाहते हैं। गोवा के पर्यटन मंत्री ने कहा कि गोवा आने वाले घरेलू पर्यटक "धरती के गए-गुजरे लोग" हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सरदेसाई गोवा बिज़फेस्ट में बोल रहे थे। सरदेसाई ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के उस बयान से भी असहमति जतायी जिसमें उन्होंने हर साल एक करोड़ पर्यटकों को आकर्षिक करने का लक्ष्य रखा था। सरदेसाई ने कहा कि गोवा सरकार को विदेशी और उच्च-वर्गीय भारतीयों को आकर्षित करने पर जोर देना चाहिए। 

सरदेसाई ने स्मार्ट सिटी और गार्बेज सेग्रीगेशन से जुड़े एक प्रजेंटेशन को सुनने के बाद ये टिप्पणी की। सरदेसाई ने कहा कि गोवा की जनसंख्या से चार गुना ज्यादा लोग राज्य में पर्यटक के तौर पर आने लगे हैं। एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सरदेसाई ने कहा, "...ये टूरिस्ट टॉप-एंड टूरिस्ट नहीं होते, उनमें धरती के गए-गुजरे लोग भी होते हैं। इसके लिए वो जिम्मेदार हैं? नहीं वो नहीं हैं। अगर आप गोवावालों की बाकी भारतवालों से तुलना करें तो देखेंगे कि हमारी प्रति व्यक्ति आय, सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता बेहतर है। जो लोग यहां आते हैं हम उनसे काफी बेहतर हैं। आप ऐसे लोगों को कैसे कंट्रोल करेंगे? क्या आप उन्हें कंट्रोल कर सकते हैं?" सरदेसाई ने कहा कि उत्तर भारतीय गोवा की परवाह नहीं करते और वो गोवा में हरियाणा बनाना चाहते हैं।  

सरदेसाई ने अपने बयान पर इंडियन एक्सप्रेस को दी गई सफाई में कहा कि उन्होंने एक नौकरशाह की टिप्पणी के जवाब में ये बात कही थी। नौकरशाह ने पर्यटकों के कारण गोवा में बढ़ते कचरे का मुद्दा उठाया था। सरेदसाई ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि दिल्ली, गुड़गाँव और हरियाणा से आने वालों में सामान इधर-उधर फेंकने की प्रवृत्ति होती है। सरदेसाई ने कहा कि वो चाहते हैं कि अमीर पर्यटक गोवा में ज्यादा आएँ ताकि राज्य के गरीबों को उसका लाभ मिल सके।

टॅग्स :गोवाबीजेपीहरियाणामनोहर पार्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है