लाइव न्यूज़ :

भाजपा महासचिव राम माधव ने पासपोर्ट विवाद में सुषमा का बचाव किया

By भाषा | Updated: July 6, 2018 20:01 IST

भाजपा महासचिव राम माधव ने अंतरधार्मिक दंपति के पासपोर्ट आवेदन मामले से जुड़े विवाद में सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को निशाना बनाकर उनके साथ अभद्रता , उनकी मौत की कामना और अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति प्रकट करते हुए उन्हें ऐसा नेता बताया जिन्होंने चार दशकों से ज्यादा समय तक राष्ट्रवाद की हिमायत की है।

Open in App

नई दिल्ली,6 जुलाई: भाजपा महासचिव राम माधव ने अंतरधार्मिक दंपति के पासपोर्ट आवेदन मामले से जुड़े विवाद में सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को निशाना बनाकर उनके साथ अभद्रता , उनकी मौत की कामना और अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति प्रकट करते हुए उन्हें ऐसा नेता बताया जिन्होंने चार दशकों से ज्यादा समय तक राष्ट्रवाद की हिमायत की है।

एक अग्रणी अंग्रेजी अखबार में आलेख में उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में मतभिन्नता संभव और मान्य है लेकिन दंपति के धर्म के बारे में अप्रासंगिक सवाल पूछने के आरोपी पासपोर्ट अधिकारी के तबादले जैसे फैसले के लिए विदेश मंत्री पर दोष मढना अनुचित होगा। विवाद पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा सुषमा स्वराज के बचाव में आने का यह पहला मौका है। राम माधव को आरएसएस का भी करीबी माना जाता है।

मोदी सरकार को झटका, मलयेशिया के पीएम बोले, जाकिर नाईक को नहीं भेजेंगे भारत

दंपति तन्वी सेठ और अनस सिद्दिकी के पासपोर्ट मामले में सुषमा स्वराज को निशाना बनाया गया। तन्वी सेठ ने आरोप लगाया था कि लखनऊ के पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा ने उनके और उनके पति को परेशान किया। माधव ने कहा , ‘‘ दो अलग धर्मों से जुड़े प्रत्येक मामले को केवल एक धार्मिक नजरिए से देखने की जरूरत नहीं है। वहां धर्मनिरपेक्ष मुद्दा हो सकता है , जिसमें दो धर्मों के लोग जुड़े हैं। उन्हें पूरी तरह प्रशासनिक या शासन के दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा , ‘‘ इन मामलों में मत भिन्नता संभव है और मान्य भी। लेकिन उनका पीछा करना , अभद्रता , मौत की कामना करना या बेगम सुषमा जैसी अप्रिय बात कहना या उनके स्वास्थ्य या किडनी के बारे में अनुचित टिप्पणी करना , एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर का उनके पति को पिटाई के लिए कहना बिल्कुल उचित नहीं है। ’’ यह चीज ऐसे नेता के साथ हुई , जिसने देश राजनीति के उतार - चढ़ाव के बीच चार दशकों से ज्यादा समय तक राष्ट्रवाद की हिमायत की।

सुषमा स्वराज को निशाना बनाने वाले सोशल मीडिया के कई सारे यूजर को भाजपा का मुखर समर्थक माना जाता है। महासचिव ने कहा कि उन्होंने गरिमा के साथ जवाब दिया और उनके पति ने भी ऐसा ही किया । माधव ने कहा कि मामला असल में ‘ पुरातनपंथी मौलवी ’ के खिलाफ होना चाहिए जिसने हिंदू महिला का नाम निकाहनामा में बदलने पर जोर दिया और अधिकतर मामले में यह महिलाओं की इच्छा के खिलाफ होता है।

माधव ने कहा कि उनके निकाहनामा में उनका नाम शादिया दिया गया है लेकिन आधार कार्ड और उनके बैंक खाते सहित अन्य दस्तावेजों में उनका नाम तन्वी सेठ है। उन्होंने कहा , ‘‘ इसलिए , संदेह का लाभ तन्वी सेठ के पक्ष में जाता है क्योंकि उन्होंने मुस्लिम व्यक्ति से 15 साल पहले हो चुकी शादी के बाद भी अपना हिंदू नाम बनाए रखने का फैसला किया। ’’

उन्होंने कहा कि अंतर - धार्मिक शादी के बाद भी अपनी धार्मिक पहचान कायम रखने वाले लोगों के ऐसे बहुत सारे मामले हैं और भाजपा में भी तथा सार्वजनिक जीवन में ऐसे कई नामी लोग हैं। माधव ने कहा , ‘‘ दुर्भाग्य से इस मामले में , एक महिला जो खड़ी हुई और कहा कि वह हिंदू रहना चाहती है , वह विलेन बन गयी और उनका मुस्लिम नाम बदलने वाला पुरातनपंथी मौलवी हीरो बन गया। ’’

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां