लाइव न्यूज़ :

BJP Foundation Day: 6 अप्रैल बहुत महत्वपूर्ण?, भाजपा की स्थापना, आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2025 05:14 IST

BJP Foundation Day: खेल रोमन सम्राट थिडोसियस द्वारा प्राचीन ओलंपिक खेलों पर रोक लगाए जाने के 1500 साल बाद दोबारा अस्तित्व में आए।

Open in App
ठळक मुद्दे ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1896 में छह अप्रैल को एथेंस में हुई थी। जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

BJP Foundation Day: देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास महत्व रखता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 1980 में छह अप्रैल के दिन ही हुई थी। खेल जगत के लिए भी छह अप्रैल की तारीख बहुत महत्वपूर्ण हैं। सब जानते हैं कि खेल और खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक खेलों का विशेष महत्व है और हर खिलाड़ी की यह ख्वाहिश होती है कि वह उस बुलंदी तक पहुंचे कि कम से कम एक बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले सके। आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1896 में छह अप्रैल को एथेंस में हुई थी। यह खेल रोमन सम्राट थिडोसियस द्वारा प्राचीन ओलंपिक खेलों पर रोक लगाए जाने के 1500 साल बाद दोबारा अस्तित्व में आए।

देश-दुनिया में छह अप्रैल की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1606 : शहजादा खुसरू ने अपने पिता जहांगीर के खिलाफ बगावत कर दी।

1896 : आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत।

1906 : पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइट हासिल किया।

1917 : प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1919 : महात्मा गांधी ने रॉलेट एक्ट के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।

1925 : विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। विमान ब्रिटिश एयरवेज का था।

1930 : महात्मा गांधी को नमक कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

1936 : एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की।

1942 : जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।

1955 : अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

1980 : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना।

2020 : कोरोना वायरस संक्रमण से दुनियाभर में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार हजार के पार पहुंचा।

2024: अतंरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने मिशन के बाद दो महिला और एक पुरुष यात्री रूसी अंतरिक्ष कैप्सूल के जरिए कजाखस्तान पहुंच गए।

टॅग्स :BJPअमित शाहअटल बिहारी वाजपेयीएल के अडवाणीL.K. AdvaniBJP State Office
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष