लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने तीन स्थानीय नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से छह साल के लिए निकाला

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:24 IST

Open in App

जयपुर, 22 अक्टूबर राजस्थान भाजपा ने उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तीन स्थानीय नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें छह साल के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी ने उदयलाल डांगी को वल्लभनगर (उदयपुर) में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार हिम्मत सिंह के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव लड़ने के कारण निष्कासित किया है। वहीं दीपेन्द्र कुंवर और कालूलाल को पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने पर निष्कासित किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महासचिव भजनलाल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के निर्देश पर इन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने के आदेश जारी किये।

वल्लभनगर से पार्टी टिकट नहीं मिलने पर डांगी बागी हो गए थे और उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया।

पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिये जाने पर दीपेन्द्र कुंवर ने भी जनता सेना के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था लेकिन बाद में उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था।

हालांकि वह अब अपने पति रणधीर सिंह भिंडर के लिये प्रचार कर रही हैं जो एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव लड़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा