लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी की बिगड़ी तबीयत के बाद BJP ने रद्द की कार्यकारणी की बैठक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 16, 2018 15:20 IST

अटल बिहारी वाजपेयी की बेहद बिगड़ी तबीयत के बाद से देशभर के बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग रहा है। देशभर में उनका चाहने वाले सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 16 अगस्तः देश के पूर्व अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बेहद नाजुक है और उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। इस दौरान उनको देखने के लिए नेताओं का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कई नेता उनसे मुलाकात कर चुके हैं।  

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने देश भर में अपने गुरुवार को सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। साथ ही साथ 18-19 अगस्त को दिल्ली में होने वाली बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक को भी टाल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी मुख्यालय पर फूलों की सजावट की गई थी, जिसे हटा दिया है। 

अटल बिहारी वाजपेयी की बेहद बिगड़ी तबीयत के बाद से देशभर के बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग रहा है। देशभर में उनका चाहने वाले सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। मधुमेह के शिकार 93 वर्षीय भाजपा नेता का एक ही गुर्दा काम करता है।

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1925 को हुआ। अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण वे चार दशकों से भी अधिक समय से भारतीय संसद के सांसद रहे। इसके अलावा दो बार भारत के प्रधानमंत्री पद पर भी सुशोभित हुए। अटल जी अपनी सात्विक राजनीति और संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। उनके भाषणों का ऐसा जादू कि लोग सुनते ही रहना चाहते हैं। वाजपेयी ने तबीयत के चलते कई साल पहले सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"