लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने निर्वाचन आयोग से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सिर्फ केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘‘निष्पक्षता और चुनाव प्रक्रिया की गरिमा’’ सुनिश्चित करने लिए भाजपा ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से सिर्फ केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती का आग्रह किया।

भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों की सूची के साथ निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे यह गुजारिश भी की कि राज्य में चुनावों के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक राज्य पुलिस और प्रशासनिक तंत्र की निगरानी करें तथा साथ ही सुरक्षाबलों की तैनाती का अंतिम अधिकार भी केंद्रीय पर्यवेक्षकों को हो।

प्रतिनिधमंडल द्वारा निर्वाचन आयोग को सौंपे गए ज्ञापन के मुताबिक पार्टी की ओर से राज्य पुलिस व प्रशासन के ‘‘गैर-राजनीतिक और निष्पक्ष’’ न होने का आरोप लगाते हुए ये मांगें की गई हैं।

भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता के अलावा पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष सहित अर्जुन सिंह, लॉकेट चटर्जी जैसे सांसद और कुछ अन्य नेता शामिल थे।

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दासगुप्ता ने कहा कि ‘‘पक्षपातपूर्ण’’ राज्य प्रशासन इन प्रावधानों का दुरुपयोग कर सकता है।

दासगुप्ता ने कहा कि प्रतिनिधमंडल ने दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डाक मत पत्र से मत देने संबंधी प्रावधान के दुरुपयोग को लेकर आयोग को अपनी चिंताओं से अवगत कराया और कहा कि ऐसे लोगों के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस प्रकार की व्यवस्था कर चुका है।

पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?