लाइव न्यूज़ :

बिहार में भाजपा ने शाहनवाज हुसैन का एमएलसी का काटा टिकट, 3 उम्मीदवारों का किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2024 18:09 IST

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि भाजपा ने मंगल पांडेय को एक बार फिर से विधान पार्षद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं मंगल पांडेय के अलावा मोहन लाल गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम विधान परिषद के लिए तय किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने मंगल पांडेय को एक बार फिर से विधान पार्षद का उम्मीदवार बनायामोहन लाल गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम विधान परिषद के लिए तय किया गयाशाहनवाज हुसैन लोकसभा टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं

पटना: बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा के हिस्से चार सीट जानी थी। लेकिन पार्टी ने पहले हम के संतोष मांझी को अपने हिस्से की एक सीट दे दी थी। बाकी तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का आज ऐलान कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि भाजपा ने मंगल पांडेय को एक बार फिर से विधान पार्षद का उम्मीदवार बनाया है। 

वहीं मंगल पांडेय के अलावा मोहन लाल गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम विधान परिषद के लिए तय किया गया है। दोनों नये चेहरे हैं। मोहन लाल गुप्ता मुंगेर के भाजपा नेता हैं। सम्राट चौधरी के करीबी माने जाते हैं। वे वैश्य कोटे से विधान पार्षद बनाये गये हैं। उन्हें पुरस्कृत कराने में सम्राट चौधरी ने अहम भूमिका निभाई। वहीं अनामिका सिंह पटना की नेत्री हैं। वे सम्राट चौधरी के साथ साथ भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े की करीबी मानी जाती हैं। जबकि मंगल पांडे बिहार भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। बिहार सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। 

ऐसी संभावना है कि विधान पार्षद बनने के बाद फिर से नीतीश सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। फिलहाल वह पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी हैं। वहीं, मोहन लाल गुप्ता मुंगेर के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और तांती जाति से आते हैं। जबकि अनामिका सिंह राजपूत जाति से हैं। वह बिहार भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 

उधर, एनडीए की सहयोगी पार्टी जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और खालिद अनवर ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन कर लिया है। जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हम से संतोष सुमन ने भी विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। विधान परिषद में इस बार भाजपा के तीन विधान पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 

उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन और डॉ संजय पासवान शामिल थे। दोनों का पत्ता साफ कर दिया गया है। हालांकि शाहनवाज हुसैन लोकसभा टिकट के दावेदार भी हैं। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद के 11 सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव होना है।

टॅग्स :Shahnawaz HussainBihar BJPBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष