लाइव न्यूज़ :

कोरोना से बीजेपी नेता की मौत, एक जून को पाए गए थे पॉजिटिव

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 15, 2020 08:12 IST

Gujarat Corona Update: अहमदाबाद जिले में रविवार को संक्रमण के कुल 334 नए मामले सामने आए जिसके बाद जिले में संक्रमण का आंकड़ा 16,333 तक पहुंच गया। जिले में पिछले 24 घंटों में कुल 22 लोगों की मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में कोरोना के 23 हजार, 590 मामले सामने आ चुके हैं।बीजेपी के एक पार्षद की कोरोना से मौत हो गई है।

अहमदाबाद: कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुजरात में कोरोना के 23 हजार, 590 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक पार्षद की कोरोना से मौत हो गई है। गुजरात में कोरोना वायरस के 511 नए मरीज सामने आए हैंस जबकि 29 और मरीजों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में भाईपुरा-हटकेश्वर वार्ड से बीजेपी पार्षद गयाप्रसाद कनौजिया ने रविवार को कोरोनो वायरस से दम तोड़ दिया। 1 जून को उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उन्हें एएमसी-संचालित एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कनौजिया उन 29 लोगों में शामिल हैं, जिनकी रविवार को राज्य में कोविद -19 से मृत्यु हो गई। 

अहमदाबाद के मेयर बिजल पटेल ने देर रात एक ट्वीट में कनौजिया के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। बता दें, गुजरात में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1478 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। 

अहमदाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 16 के पार

अहमदाबाद जिले में रविवार को संक्रमण के कुल 334 नए मामले सामने आए जिसके बाद जिले में संक्रमण का आंकड़ा 16,333 तक पहुंच गया। जिले में पिछले 24 घंटों में कुल 22 लोगों की मौत हुई। राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या 5,779 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। इनमें से 66 मरीज वेंटीलेटर हैं। गुजरात में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की संख्या 16,333 तथा अभी तक 2,88,565 लोगों की जांच हुई है।

इधर, गुजरात में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए आने वाले समय में दोबारा लॉकडाउन लगाए जाने की खबरें पिछले कुछ दिनों चल रही हैं, जिसका खंडन प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रूपानी की। उन्होंन एक बयान में कहा कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया