लाइव न्यूज़ :

भाजपा, कांग्रेस ने सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किए

By भाषा | Updated: October 31, 2021 21:27 IST

Open in App

देहरादून, 31 अक्टूबर उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों, भाजपा और कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के सम्मान के लिए समारोह और उनके परिजनों के लिए अन्य घोषणाएं शुरू कर दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौडी जिले के कोटद्वार में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के परिजन और वीरांगनाओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों ने हमेशा अदम्य साहस का परिचय देते हुए तमाम लड़ाइयां जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना और सैनिकों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वह होली, दिवाली और अन्य त्योहार अपने आवास में नहीं बल्कि देश के वीर सैनिकों के साथ ही मनाते हैं ।

धामी ने कहा कि वह एक सैनिक के पुत्र हैं और इसलिए जानते हैं कि भाजपा की सरकार द्वारा 'एक पद एक पेंशन' के लागू होने से लाखों पूर्व सैनिकों को कितनी बड़ी राहत मिली है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारत माता के साथ ही वीर जवानों के नाम का भी नारा लगाया ।

उधर, कांग्रेस ने भी रविवार को पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया । राज्य पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव और पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने पूर्व सैनिकों को 20 प्रतिशत टिकट देने पर विचार करने की घोषणा की ।

कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ' मैंने कांग्रेस से जुड़े पूर्व सैनिकों से पार्टी के कार्यक्रमों से जुड़ने और उसके लिए जुटने का आह्वान किया है और कहा है कि हम 20 प्रतिशत स्थानों पर टिकट देने के लिए उनके नामों पर विचार करेंगे ।'

हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी जोडा कि टिकट दिए जाने में जीतने की संभावनाएं पहले देखी जाती हैं और इसमें उन्हें भी देखा जाएगा ।

पार्टी उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह बहुत प्रशंसनीय है कि कांग्रेस द्वारा देश के महान शहीदों तथा सैन्यबलों के परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति व सेना में जाने की प्रेरणा मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव