लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी

By भाषा | Updated: September 29, 2019 18:33 IST

 महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा मुख्यलय में शुरू इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश प्रभारी, संगठन मंत्री के अलावा केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत एवं वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान आदि हिस्सा ले रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई । विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जायेगा ।

 महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय करने के लिये रविवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई । इसमें विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जायेगा ।

दिल्ली में भाजपा मुख्यलय में शुरू इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश प्रभारी, संगठन मंत्री के अलावा केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत एवं वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान आदि हिस्सा ले रहे हैं ।

हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा और 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिये 21 अक्तूबर को चुनाव होने वाले हैं । हरियाणा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है जबकि महाराष्ट्र में भाजपा..शिवसेना गठबंधन सरकार है। महाराष्ट्र में अभी भाजपा और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। दोनों राज्यों में मतगणना 24 अक्टूबर को होगी ।

विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी । समझा जाता है कि पार्टी ने जोर दिया है कि हरियाणा में वर्तमान सांसदों एवं विधायकों के परिवार के सदस्यों को टिकट नहीं दिया जाये ।

हरियाणा में हाल ही में भाजपा में पहलवान योगेश्वर दत्त और भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह शामिल हुए हैं । ऐसी संभावना है कि इन्हें चुनाव में उतारा जाए । भाजपा में हाल ही में शामिल होने वालों में बबीता फोगाट भी हैं । 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस