लाइव न्यूज़ :

द्रमुक नीत मोर्चे के किसी भी विधायक को भाजपा नहीं खरीद सकती : कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 2, 2021 16:43 IST

Open in App

कोयंबटूर, दो अप्रैल राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि कथित रूप से सत्ता की भूखी भाजपा तमिलनाडु में द्रमुक नीत गठबंधन के किसी भी विधायक को नहीं खरीद सकती है जैसा कि उसने दूसरे राज्यों में किया है।

खड़गे ने एक सवाल के जवाब में संवददाताओं से कहा, “तमिलनाडु में किसी भी विधायक को खरीदना असंभव है और कोई ऐसा नहीं कर सकता।”

इससे पहले खड़गे ने भाजपा पर गोवा, मणिपुर, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में विधायकों को खरीदकर सरकारें गिराने और दलबदल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के विधायक शिक्षित, बेहद योग्य हैं और सामाजिक न्याय के लिए लड़ते हैं, उन्हें खरीदा नहीं जा सकता है।

भाजपा को ‘‘जहरीला सांप’’ करार देते हुए खड़गे ने कहा कि पार्टी लोगों को धार्मिक एवं सांप्रदायिक आधार पर बांटने की आरएसएस की विचारधारा अपना रही है जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिन पहले शहर के दौरे के वक्त हुई हिंसा से साफ जाहिर है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से लेकर जीएसटी के बाद लोगों की जिंदगी दयनीय बन गई है और सभी कारोबारों, उद्योगों, कपड़ा एवं कृषि क्षेत्रों की प्रगति में गिरावट आयी है।

कांग्रेस के 70 साल के शासनकाल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गयी आलोचना का जिक्र करते हुए खड़गे ने कहा कि पार्टी ने 2014 तक खाद्य सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया जबकि भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

खड़गे ने कहा, “मोदी बिना सोचे-समझे, बिना विचार-विमर्श किए फैसला लेते हैं और देश को पीछे की तरफ ढकेल रहे हैं।”

वंशवाद की राजनीति की आलोचना पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बाद, गांधी परिवार से कोई प्रधानमंत्री नहीं बना है।

उन्होंने कहा कि जहां तक अन्नाद्रमुक की बात है, कोई अन्ना और अम्मा नहीं है और यह केवल अमित शाह एडीएमके है।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के दामाद और द्रमुक नेताओं के परिसर में आयकर छापेमारी के बारे में पूछे जाने पर खड़गे ने कहा कि भाजपा के काम करने का यही तरीका है- विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष को डराना-धमकाना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर