लाइव न्यूज़ :

BJP candidate list 2 LIVE Updates: बीड से प्रीतम मुंडे की जगह बहन पंकजा को टिकट, त्रिपुरा और मैसूर शाही परिवार लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें पूरी सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 14, 2024 13:21 IST

BJP candidate list 2 LIVE Updates: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और अनुराग सिंह ठाकुर तथा हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर सहित तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी सूर्या एक बार फिर बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे।कर्नाटक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को दक्षिण कन्नड़ सीट से हटा दिया गया।बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी. वाई. राघवेंद्र शिमोगा से फिर से मैदान में उतरेंगे।

BJP candidate list 2 LIVE Updates:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज कर दी है। निर्वाचन आयोग किसी भी समय चुनाव तिथि की घोषणा कर सकता है। भाजपा ने बुधवार देर रात को 72 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में भाजपा के कुछ प्रमुख नेताओं का नाम शामिल है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई शामिल हैं। 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। गुजरात में भाजपा द्वारा घोषित 7 लोकसभा उम्मीदवारों में पांच नए चेहरे हैं। रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश सहित पांच मौजूदा सांसदों को टिकट से वंचित रखा गया है। महाराष्ट्र के बीड निर्वाचन क्षेत्र में पंकजा मुंडे ने अपनी बहन और मौजूदा सांसद प्रीतम मुंडे की जगह ली है।

पूर्ववर्ती मैसूर शाही परिवार के यदुवीर कृष्णदत्त वाडियार ने मैसूर से प्रताप सिम्हा की जगह ली है। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो युवकों को इन्हीं (सिम्हा) की सिफारिश पर लोकसभा के दर्शक दीर्घा का पास मिला था। तब से वह विवादों में थे।  त्रिपुरा पूर्व सीट से भाजपा ने टिपरा मोथा प्रमुख और पूर्ववर्ती त्रिपुरा शाही परिवार के वंशज प्रद्योत देबबर्मा की बहन महारानी कृति सिंह देबबर्मा को मैदान में उतारा है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे

दो पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और सदानंद गौड़ा के टिकट काट दिए हैं। खट्टर और गोयल क्रमश: हरियाणा के करनाल और मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव में पदार्पण करेंगे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हावेरी से और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की जगह उन्हें पौड़ी गढ़वाल से चुनाव मैदान में उतारा है। गडकरी और ठाकुर क्रमश: महाराष्ट्र के नागपुर और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे।

त्रिपुरा, दादर और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव से एक-एक सीट शामिल

दूसरी सूची के साथ भाजपा ने अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 265 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दो मार्च को 195 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, लेकिन इनमें से दो- भोजपुरी गायक- अभिनेता पवन सिंह और उत्तर प्रदेश के उपेंद्र रावत ने विवाद पैदा होने के बाद नाम अपने वापस ले लिये थे।

जिन 72 सीट के लिए पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, उनमें से महाराष्ट्र और कर्नाटक से 20-20, गुजरात से सात, हरियाणा और तेलंगाना से छह-छह, मध्य प्रदेश से पांच, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से दो-दो और त्रिपुरा, दादर और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव से एक-एक सीट शामिल है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे

भाजपा युवा शाखा ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा’ के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एक बार फिर बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को उडुपी चिकमंगलूर सीट से हटाकर बेंगलूरु उत्तर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

कर्नाटक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को दक्षिण कन्नड़ सीट से हटा दिया गया है, जबकि सेना में सेवा दे चुके बृजेश चौटा को उनकी जगह उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक में धारवाड़ से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी. वाई. राघवेंद्र शिमोगा से फिर से मैदान में उतरेंगे।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर क्रमश: गुड़गांव और फरीदाबाद से फिर से चुनाव लड़ेंगे

दिल्ली में भाजपा ने दो नये उम्मीदवारों- पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही भाजपा ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित कई अन्य दलों में रहने के बाद हाल ही में भाजपा में शामिल हुए अशोक तंवर ने हरियाणा के सिरसा से मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल की जगह ली है, जबकि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर क्रमश: गुड़गांव और फरीदाबाद से फिर से चुनाव लड़ेंगे।

दो मार्च को भाजपा ने 195 लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें घोषणा की गई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश को उनकी सूरत सीट से टिकट नहीं दिया गया है। भाजपा ने दूसरी सूची में गुजरात के सात मौजूदा सांसदों में से केवल दो को फिर से उम्मीदवार बनाया है।

महाराष्ट्र की डिंडोरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी

तेलंगाना के कई नेताओं को भाजपा की दूसरी सूची में स्थान दिया गया है, जिन्होंने अन्य दलों या मुख्य रूप से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को छोड़कर हाल के दिनों में भगवा दल का दामन थामा है। केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीण पवार एक बार फिर महाराष्ट्र की डिंडोरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी।

सत्तारूढ़ दल ने पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल किए थे, जिनमें गांधीनगर सीट से अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज शामिल थे। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान और बिप्लब कुमार देब के नाम भी पहली सूची में शामिल थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कर्नाटकBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस