लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के 'अपना दल' की काट में कांग्रेस ने 'महान दल' से किया गठबंधन, प्रियंका गांधी भी थी मौजूद

By विकास कुमार | Updated: February 13, 2019 19:47 IST

यंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में महान दल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा की है. 

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में पार्टी के वोट बेस को बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने महान दल से गठबंधन किया है. महान दल केशव देव मौर्या की पार्टी है. इस गठबंधन से कांग्रेस अपने ओबीसी वोटबैंक को दुरुस्त कर लेना चाहती है. प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में महान दल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा की है. 

 

कांग्रेस और महान दल ने यूपी में साथ-साथ चुनाव लड़ने का एलान किया है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नजर सभी जातियों पर टिकी हुई है. प्रियंका गांधी को वाराणसी और गोरखपुर का जिम्मा  दिया गया है. तो वहीं सिंधिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जिम्मा संभाल रहे हैं. 

 

प्रियंका गांधी दिन-रात कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर रही हैं और उनसे फीडबैक भी लिया जा रहा है. साथ में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कार्यकर्ताओं की शिकायतों का संज्ञान ले रहे हैं. कांग्रेस की रिसर्च टीम सभी सीटों का सर्वे कर रही है और आधुनिक तकनीकों का भी सहारा लिया जा रहा है. जिसमें डेटा पॉलिटिक्स भी शामिल है. कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद और राहुल गांधी की अध्यक्षता में डेटा सेल का गठन कर चुकी है और अब तमाम सीटों का मूल्यांकन किया जा रहा है. 

2009 में कांग्रेस को प्रदेश में 21 लोकसभा की सीटें हासिल हुई थी. सपा को 23 और बसपा को 20 सीटें मिली थी वहीं भाजपा 10 सीटों पर सिमट गई थी. कांग्रेस इसी तरह के परिणाम की अपेक्षा इस बार भी लगाये हुए है. इसके लिए तमाम नए समीकरणों की तलाश की जा रही है और इसमें मुख्य भूमिका में प्रियंका गांधी ही दिखने वाली हैं. हर बार पर्दे के पीछे से मैनेज करने वाली प्रियंका इस बार फ्रंटफूट पर आकर खेलने जा रही हैं. 

 

 

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत