लाइव न्यूज़ :

बीजेपी-शिवसेना में गठबंधन का एलान हुआ, लोकसभा और विधानसभा में साथ लड़ेंगे चुनाव, जानिए सीटों का क्या है फार्मूला

By विकास कुमार | Updated: February 18, 2019 20:23 IST

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा और शिवसेना सैद्धांतिक रूप से हिंदूवादी हैं. और हम स्वभाविक सहयोगी हैं. जनभावना का आदर करने के लिए दोनों पार्टियां साथ आई हैं.

Open in App

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के बीच गठबंधन का एलान हो गया है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इसका एलान किया. इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "भाजपा और शिवसेना सैद्धांतिक रूप से हिंदूवादी हैं. और हम स्वभाविक सहयोगी हैं.

जनभावना का आदर करने के लिए दोनों पार्टियां साथ आई हैं."  देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा किया है कि भाजपा लोकसभा में 25 सीटों पर और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 

 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और शिवसेना का गठबंधन पिछले 25 वर्षों से चला आ रहा है. किसी कारण से हम दोनों का गठबंधन 2014 में नहीं हो पाया था. उन्होंने ये भी कहा कि शिवसेना और भाजपा विधानसभा का चुनाव भी साथ लड़ेगी. विधानसभा चुनाव में बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा हुई है. 

 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा शिवसेना के राम मंदिर की मांग के साथ है. और हम चाहते हैं कि राम मंदिर बने. उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना से राज्य को 12 हजार करोड़ रुपये मिले जिसके कारण किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है. उद्धव ठाकरे ने भी इस योजना की तारीफ की है. 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछले कुछ समय से हमारे बीच जो कुछ हुआ हम उसे भूलकर आगे बढ़ेंगे और एक नई शुरुआत करेंगे. 

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि भाजपा और शिवसेना सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, राम मंदिर और तमाम मुद्दों पर एक ही राय रखती है. उन्होंने इस मौके पर अपनी राज्य की सरकार के तारीफों के पूल बांधे. 

टॅग्स :शिव सेनाअमित शाहदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए