लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने सभी अटकलों पर लगाया विराम, कहा- विधानसभा चुनाव नीतीश के नेतृत्व में ही BJP-JDU लड़ेगी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2019 19:01 IST

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के बगल में खड़े होकर सभी कयासों को सिरे से दरकिनार करते हुए कहा कि एनडीए अगला विधानसभा चुनाव भी नीतीश कुमार की अगुवाई में ही लड़ेगा और शानदार जीत हासिल करेगा. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में भाजपा और जदयू के बीच कथित तौर पर तल्ख रिश्तों को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एनडीए में बिखराव की बात को सिरे से नकार दिया है.विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में ऐलान किया कि 2020 में बिहार विधानसभा का चुनाव भाजपा और जदयू मिलकर लड़ेगी.

बिहार में भाजपा और जदयू के बीच कथित तौर पर तल्ख रिश्तों को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एनडीए में बिखराव की बात को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में ऐलान किया कि 2020 में बिहार विधानसभा का चुनाव भाजपा और जदयू मिलकर लड़ेगी और नेतृत्व भी नीतीश कुमार का ही रहेगा.

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के बगल में खड़े होकर सभी कयासों को सिरे से दरकिनार करते हुए कहा कि एनडीए अगला विधानसभा चुनाव भी नीतीश कुमार की अगुवाई में ही लड़ेगा और शानदार जीत हासिल करेगा. 

उन्होंने कहा कि कोई भ्रम में न रहे, एनडीए पूरी तरह से एकजुट है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महागठबंधन डूबती नाव है और उस डूबती नैया में कोई सवार नहीं होना चाहेगा. सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के सदन में नही आने पर कहा कि 17 दिन से तेजस्वी सदन में नहीं आ रहे हैं. सदन को भी पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर क्या बात है? उन्होंने चुनौती दी कि जनता को तय करने दीजिए कि हमारे 15 साल बेहतर हैं कि राजद के. 

बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दरभंगा दौरे के दौरान राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी से उनके आवास पर आधे घंटे अकेले मुलाकात की थी. इससे कयास लगाए जा रहे थे कि ये बिहार की राजनीति में सियासी हलचल के संकेत हैं. 

बिहार के राजनीतिक गलियारों में तो ये चर्चा भी जोरों पर है कि राजद के कुछ विधायक टूटेंगे और जदयू तथा कांग्रेस मिलकर प्रदेश की राजनीति को नया आकार देने जा रही है.

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं