भाजपा और कांग्रेस राज्य के लोगो का शोषण कर रही हैं: बेनीवाल

By भाषा | Published: March 7, 2021 09:11 PM2021-03-07T21:11:31+5:302021-03-07T21:11:31+5:30

BJP and Congress are exploiting the people of the state: Beniwal | भाजपा और कांग्रेस राज्य के लोगो का शोषण कर रही हैं: बेनीवाल

भाजपा और कांग्रेस राज्य के लोगो का शोषण कर रही हैं: बेनीवाल

जयपुर, सात मार्च राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को कहा कि भाजपा और कांग्रेस राज्य के लोगो का शोषण कर रही है।

सुजानगढ विधानसभा क्षेत्र के सांडवा में किसान रैली को संबोंधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह समय लोगों को समझदारी से काम लेने और दोनों दलों को सत्ता से बाहर रखने का है।

चूरू जिले का सूजानगढ उन चार विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां उपचुनाव होने वाले हैं।

बेनीवाल ने किसानों, युवाओं, गांवों और गरीबों के मुद्दो को ध्यान में रखते हुए लोगो से आगामी उपचुनाव में मतदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने एक बयान में कहा कि सत्ता में आने के लिये भाजपा और कांग्रेस दोनों मिलीभगत से काम करती हैं और राज्य के लोगो का शोषण करती हैं ऐसे में लोगो को दोनो पार्टियों सत्ता से दूर रखने के लिये बुद्धमानी से काम करना चाहिए।

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने बेजराजगारी भत्ता, किसानों का कर्जा माफी सहित कई दर्जनों वादों से मुंह मोड़ लिया है और अब वह लोगों का शोषण करने के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP and Congress are exploiting the people of the state: Beniwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे